Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, श्रृंखला 1-1 से बराबर

admin by admin
December 8, 2024
in खेल, देश
0

एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद टेस्ट में अपना दबदबा जारी रखते हुए रविवार को भारत पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज के साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर ली।

ऑस्ट्रेलिया ने महज सात सत्र के अंदर जीत दर्ज की जो गेंदों के हिसाब से भारत के खिलाफ उसका सबसे छोटा टेस्ट मैच है। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि टेस्ट में अपना दबदबा कायम रखा।

भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 128 रन से करते हुए पहले ओवर में ही ऋषभ पंत (28) का विकेट गंवा दिया।  नीतीश कुमार रेड्डी (42) के पहली पारी की तरह दूसरी पारी में शानदार जज्बा दिखकर टीम का स्कोर 175 रन पहुंचा। उनकी बल्लेबाजी से भारत पारी की हार टालने में सफल रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद जीत के लिए 19 रन के लक्ष्य को हासिल करने की औपचारिकता सिर्फ 3.2 ओवर में पूरी कर यादगार जीत दर्ज की।

भारत की दूसरी पारी केवल 36.5 ओवर तक चली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट बॉल का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए 57 रन देकर पांच विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड (51 रन पर तीन विकेट) ने पारी की शुरुआती में विकेट झटके जबकि मिशेल स्टार्क (60 रन पर दो विकेट) ने महत्वपूर्ण विकेट चटकाये।

ऑस्ट्रेलिया के तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों का दबदबा ऐसा था कि कमिंस को दूसरी पारी में मिशेल मार्श और नाथन लियोन की भी जरूरत नहीं पड़ी। टीम के विशेषज्ञ स्पिनर और हरफनमौला ने पूरे मैच में केवल पांच ओवर फेंके।

पर्थ में 295 रन की आसान जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजी इकाई इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर कुल 81 ओवर भी नहीं खेल पायी। टेस्ट मैच में एक दिन में आधिकारिक तौर पर 90 ओवर गेंदबाजी करने का प्रावधान है। ऐसे में भारत अपनी दोनों पारी को मिलाकर एक दिन भी नहीं टिक पाया।

भारत को इस मैच की दोनों पारियों में सबसे ज्यादा निराशा अनुभवी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से हुई। यह दोनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का सामना करने में विफल रहे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला।

दिन के पहले ओवर में भी गुलाबी गेंद के बेताज बादशाह माने जाने वाले स्टार्क ने ऑफ स्टंप की बाहर वाली गेंद पर पंत को चकमा दिया और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ के हाथों में चली गयी। स्टार्क के नाम दिन-रात्रि टेस्ट में सबसे ज्यादा 74 विकेट हैं।

रेड्डी ने एक बार फिर तकनीक और आक्रमण का अच्छा मिश्रण दिखाया। पंत के आउट होने के बाद उन्होंने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को पारी की हार से बचा लिया।

शुरुआती दो टेस्ट मैच में रेड्डी भारत के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक के तौर पर उभरे हैं। वह करियर की शुरुआती चार पारियों में अच्छी शुरुआत को अर्धशतक में बदलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने  41, 37 नाबाद, 42 और 42 रन स्कोर के साथ प्रभावित किया। वह अगर गेंदबाजी में थोड़ी गति हासिल कर सुधार कर सकें तो टीम के लिए तेज गेंदबाजी हरफमौला की कमी को पूरा कर सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने कमिंस की बाउंसर पर एक ही गलती लगातार तीन बार दोहराई। शुरुआती दो बार वह बच गए लेकिन तीसरी बार गेंद उनके ग्लव्स को छूकर विकेटकीपर के दस्ताने में चली गयी।

कमिंस ने एक और शॉट गेंद पर हर्षित राणा को खाता खोले बगैर चलता किया। स्टार्क ने इसके बाद रेड्डी तो वही बोलैंड ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारतीय पारी को खत्म किया।

Tags: 10 विकेट से रौंदाश्रृंखला 1-1 से बराबर
Previous Post

Jaat Teaser : फिल्म ‘जाट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, सनी देओल और रणदीप हुड्डा का दिखा दमदार अंदाज

Next Post

महोबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

महोबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group