Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पीलीभीत में छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने तेजाब पीकर खुदकुशी की कोशिश की, दो आरोपी हिरासत में

admin by admin
December 1, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस इलाके में कथित तौर पर छेड़छाड़ से आहत एक किशोरी ने तेजाब पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी दीपक चतुर्वेदी ने शनिवार को मीडिया को बताया कि शिकायत मिली कि एक नाबालिग लड़की से बीते दिनों छेड़छाड़ की गई और फिर घटना के दौरान का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसी से आहत होकर उसने घर पर रखा तेजाब पी लिया।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक आरोपी दूसरे समुदाय का है। बरेली के अस्पताल में भी पुलिस भेजी गई है और वहां भर्ती पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है।

कोतवाली सुनगढ़ी पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी साढ़े सत्रह वर्षीय छोटी बहन 23 नवंबर को गांव में ही जा रही थी, तभी रास्ते में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने उसकी बहन को रोक कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। आरोपी के साथी ने इसका मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगे। घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस के मुताबिक इससे आहत पीड़िता ने शुक्रवार देर शाम घर में रखा तेजाब (टॉयलेट क्लीनर) पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।

प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) December 1, 2024

सुनगढ़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पवन कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की एक टीम पीड़िता के इलाज की व्यवस्था कराने व देखरेख के लिए बरेली के अस्पताल भेजी गई है, किशोरी की हालत पुलिस ने खतरे से बाहर बताई है।

Tags: तेजाब पीकर खुदकुशी की कोशिश
Previous Post

बांग्लादेश में हिंसा के दौरान वकील की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार, अधिकतर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारी

Next Post

नागपुर हवाई अड्डे के पास ईएलटी सिग्नल से हड़कंप, पुलिस जाँच में विमान दुर्घटना पुष्टि नहीं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

September 16, 2026
Next Post

नागपुर हवाई अड्डे के पास ईएलटी सिग्नल से हड़कंप, पुलिस जाँच में विमान दुर्घटना पुष्टि नहीं

Recent Posts

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

काठमांडू, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भूकंप से अभी तक...

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मेरठ में एक मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।...

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

बहराइच, नेपाल में लगातार बारिश और बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने के कारण कतर्नियाघाट जंगल में जलभराव की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group