Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शनिवार को

admin by admin
November 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

उपचुनाव के नतीजों का 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सरकार पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसे हालिया लोकसभा चुनावों के बाद प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के बीच पहली बड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य की मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) एवं मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन सभी नौ सीटों पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी। उपचुनाव के नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं।

शनिवार को मतगणना के बाद 90 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदवार (14) गाजियाबाद से और सबसे कम (पांच-पांच) खैर और सीसामऊ से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बीच अपनी-अपनी जीत के दावे करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल एक-दूसरे पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं।

मतगणना की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”इंडिया गठबंधन-समाजवादी पार्टी की सजगता व सक्रियता से जिस तरह हमारे मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, उम्मीदवारों, समस्त पीडीए समाज व कुछ ईमानदार मीडियाकर्मियों ने भाजपा सरकार की चुनावी धांधली का डटकर सामना किया है, उसकी प्रशंसा हर ओर हो रही है। ये सक्रियता आगे भी जारी रहेगी और अपनी सरकार बनाएगी।”

समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यादव ने कहा, ”भाजपा का समर्थन करने वालों की संख्या दिन-पर-दिन गिरती जा रही है। जनता भाजपा को चुनना नहीं चाहती है, इसीलिए भाजपा भ्रष्ट शासन-प्रशासन-प्रचार तंत्र का दुरुपयोग करके सरकार में बने रहना चाहती है।”

सपा प्रमुख ने कहा, ”उम्मीद है कि धीरे-धीरे सबको ये समझ आ जाएगा कि चाहे नेता हों या अधिकारी, भाजपा सबको पहले लालच या अन्य किसी दबाव या भावनात्मक रूप से झांसा देकर गलत काम करवाती है फिर जब वो पकड़े जाते हैं, उनका निलंबन होता है, उन पर मुकदमा होता है, उनकी नौकरी जाती है या उनको जेल होती है या फिर समाज-परिवार अथवा विभाग में बदनामी होती है तो भाजपा उनसे अपना पल्ला झाड़ लेती है। उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपाई फंसानेवाले लोग हैं, बचाने वाले नहीं, भाजपा किसी की सगी नहीं है।

उन्होंने सभी जागरूक उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, समर्थकों व समझदार आम जनता से अपील की है कि वे डटे रहें, अपने वोट की दिन-रात रक्षा करें व कल मतगणना के लिए पूरी तरह सावधान रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें। यादव ने दावा किया , ”हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी है।

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को बरेली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया था कि उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा शासन-प्रशासन की मदद से बेईमानी किये जाने के बावजूद सपा की पांच-छह सीट पर जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा-इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर भाजपा की मदद कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सपा के महासचिव राम गोपाल यादव ने और भी गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा पर नतीजों में हेरफेर करने के लिए जिलों के अधिकारियों और पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने उपचुनाव के नतीजों को रद्द करने की मांग की और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में दोबारा मतदान कराने की मांग की।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव में सभी नौ सीट पर जीत का दावा कर रहे अखिलेश यादव और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके सहयोगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर बृहस्पतिवार को कहा था, “2027 और 2029 के सत्ताधीश बनने का सपना देखने वाले दो अहंकारी नेताओं को जनता आईना दिखाएगी। उनका अहंकार और नकारात्मक राजनीति को देश कभी सफल नहीं होने देगा।”

मौर्य ने कहा, “देश को आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं, विकास चाहिए। जनता ने हमेशा सच्चाई, सेवा तथा विकास को चुना है और इस बार भी वही करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का अटूट भरोसा है। भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य।

उपचुनाव के लिए नौ सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ और तब समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोक रही है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

राज्‍य के आठ विधानसभा सदस्यों के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे से रिक्त तथा कानपुर के सीसामऊ के (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को (एक आपराधिक मामले में) सजा सुनाये जाने के बाद रिक्त कुल नौ सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद सदर, खैर और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था जबकि मझवां क्षेत्र में भाजपा की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने करहल, कुंदरकी, कटेहरी और सीसामऊ सीटें जीती थीं। इसके अलावा एक सीट मीरापुर तब सपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जीती। रालोद अब भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक दल है।

उप्र की 403 सदस्यीय विधानसभा में मौजूदा समय में सत्तारूढ़ भाजपा के 251, उसकी सहयोगी अपना दल (एस) के 13, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के पांच सदस्य हैं। उधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 105, कांग्रेस के दो, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो और बहुजन समाज पार्टी के एक सदस्य हैं।

Tags: उपचुनाव की मतगणना शनिवार को
Previous Post

सुलतानपुर में ट्रक ने सवारी ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो चालक की मौत, छह अन्य लोग घायल

Next Post

अयोध्या: भाजपा महानगर के महामंत्री राजकुमार सिंह ‘राजू’ का आकस्मिक निधन

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
देश

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
Next Post

अयोध्या: भाजपा महानगर के महामंत्री राजकुमार सिंह 'राजू' का आकस्मिक निधन

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group