Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चार राज्यों में विधानसभा उपचुनावों में 50 से 70 प्रतिशत तक हुआ मतदान

admin by admin
November 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड में 15 विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को हिंसा की छिटपुट घटनाओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनियमितताओं तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायतों के बीच 50 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश में कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझावन, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीट पर, पंजाब में गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (आरक्षित) और बरनाला सीट पर, केरल में पलक्कड़ और उत्तराखंड में केदारनाथ सीट पर मतदान हुआ।

उपचुनाव में केरल में मतदान प्रतिशत 70.51 रहा, जबकि पंजाब में 63, उत्तराखंड में 57.64 और उत्तर प्रदेश में 49.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। अंतिम आंकड़ों में बदलाव होने की संभावना है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मतदाता पहचान-पत्र और आधार पहचान-पत्र की जांच करने को लेकर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, निर्वाचन आयोग ने उसके (आयोग के) दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले उप्र के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

गाजियाबाद (33.30 प्रतिशत), कटेहरी (56.69 प्रतिशत), खैर (46.43 प्रतिशत), कुंदरकी (57.32 प्रतिशत), करहल (53.92 प्रतिशत), मझवां (50.41 प्रतिशत), मीरापुर (57.02 प्रतिशत), फूलपुर (43.43 प्रतिशत), सीसामऊ (49.03 प्रतिशत) में मतदान हुआ।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने दावा किया कि कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी लोगों की पहचानपत्रों की जांच कर रहे हैं और उन्हें मतदान करने से रोक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुर्का पहनी महिला मतदाताओं की पहचान की जांच के लिए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप करने की भी मांग की, उसने दावा किया कि उनकी पहचान उनके चेहरे से मेल नहीं खाती।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि शिकायतों पर ध्यान देते हुए चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर और मुजफ्फरनगर में दो-दो और मुरादाबाद में एक पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है।

उप्र में मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान ककरोली गांव में दो समूहों के बीच टकराव के बाद पथराव की घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ‘‘हल्का बल’’ प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया। सपा उम्मीदवार सुम्बुल राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस पहचान पत्रों की जांच के नाम पर मतदाताओं को परेशान कर रही।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) उम्मीदवार मिथलेश पाल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से लोगों को ‘‘फर्जी मतदान’’ के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन लोगों को मदरसों और विद्यालयों में ठहराया गया है। पाल ने यह भी दावा किया कि ‘‘बुर्का पहनी महिलाओं’’ द्वारा फर्जी मतदान किया जा रहा है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को वीडियो साक्ष्य के आधार पर तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए। पुलिस को आधार आईडी कार्ड या पहचान पत्र की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है।’’

विपक्षी पार्टी के दावों का प्रतिकार करते हुए भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया उपचुनाव में शिकस्त मिलने की आशंका को लेकर डरे हुए हैं।

शुक्ला ने कहा, ‘‘सपा ने मतदाताओं पर भरोसा खो दिया है। इसीलिए उन्होंने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में बाहरी उपद्रवी तत्वों को इकट्ठा किया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक, बुर्का पहनी महिलाओं के चेहरे उनके पहचान पत्र से मेल नहीं खा रहे हैं।

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में केदारनाथ सीट पर शाम पांच बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ विधानसभा सीट इस साल जुलाई में भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

पंजाब में चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में शाम पांच तक 63 प्रतिशत मतदान हुआ। गिद्दरबाहा सीट पर 81 प्रतिशत, डेरा बाबा नानक में 63 प्रतिशत, बरनाला में 54 प्रतिशत और चब्बेवाल में 53 प्रतिशत मतदान हुआ।

डेरा बाबा नानक क्षेत्र के डेरा पठाना गांव में आप और कांग्रेस समर्थकों के बीच एक मामूली झड़प हो गई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

गुरदासपुर सांसद एवं उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर के पति सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया कि आप के इशारे पर कुछ ‘बाहरी लोगों’ ने गांव में उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता की पिटाई की। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

हालांकि, आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सुखजिंदर सिंह रंधावा के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया।

केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट उपचुनाव में 70.51 प्रतिशत मतदान हुआ, जब 86 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान पूरा हो गया था।

मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

 

Tags: 50 से 70 प्रतिशत तक हुआ मतदान
Previous Post

राशन कार्डधारकों को झटका, सरकार ने रद्द किए 5.8 करोड़ राशन कार्ड

Next Post

महाकुम्भ में अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष वाहनों की होगी तैनाती

Related Posts

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
Next Post

महाकुम्भ में अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष वाहनों की होगी तैनाती

Recent Posts

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group