Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राशन कार्डधारकों को झटका, सरकार ने रद्द किए 5.8 करोड़ राशन कार्ड

admin by admin
November 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नई दिल्ली, केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बताया है कि सरकार के व्यापक स्तर पर डिजिटलीकरण के प्रयास से देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में काफी बदलाव आया है और 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द किया गया है। इससे वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए नये मानक स्थापित हुए हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि 80.6 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करने वाली पीडीएस प्रणाली में सुधार के तहत आधार के जरिये सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपने ग्राहक को जानें (ई-केवाईसी) की व्यवस्था से 5.8 करोड़ नकली राशन कार्ड हटाए जा सके हैं। बयान के अनुसार, ‘‘इन प्रयासों के परिणामस्वरूप गड़बड़ी में काफी कमी आई है और लक्षित लोगों तक पहुंच में वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, लगभग सभी 20.4 करोड़ राशन कार्ड को डिजिटल कर दिया गया है। इनमें से 99.8 प्रतिशत आधार से जुड़े हैं और 98.7 प्रतिशत लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन बायोमेट्रिक माध्यम से किया गया है।

देशभर में उचित मूल्य की दुकानों पर 5.33 लाख ई-पीओएस (इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल) उपकरण लगाये गये हैं। इसके जरिये खाद्यान्न वितरण के दौरान आधार के जरिये सत्यापन करने के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन का वितरण सही व्यक्ति तक हो।

आज कुल खाद्यान्न में से लगभग 98 प्रतिशत खाद्यान्न के वितरण में आधार के जरिये सत्यापन का उपयोग किया जा रहा है। इससे पात्रता नहीं रखने वाले लाभार्थियों को अलग करने और कालाबाजारी के जोखिम को कम करने में मदद मिली है।

सरकार की ई-केवाईसी पहल के जरिये पहले ही कुल पीडीएस लाभार्थियों में से 64 प्रतिशत का सत्यापन हो चुका है। शेष लाभार्थियों के लिए देशभर में राशन दुकानों पर प्रक्रिया जारी है।

मंत्रालय ने आपूर्ति मामले में कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खाद्य आपूर्ति की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए रेलवे के साथ एकीकृत वाहन निगरानी प्रणाली सहित सही जगह खाद्यान्न भेजने के लिए आपूर्ति प्रबंधन प्रणाली लागू की है।

एक देश एक राशन कार्ड योजना से देशभर में राशन कार्ड की ‘पोर्टेबिलिटी’ संभव हुई है। इससे लाभार्थियों को अपने मौजूदा कार्ड का उपयोग करके देश में कहीं भी राशन लेने की सुविधा मिली है। मंत्रालय ने कहा, सरकार ने डिजिटलीकरण, लाभार्थियों की सही पहचान और आपूर्ति व्यवस्था में नवोन्मेष के माध्यम से खाद्य सुरक्षा पहल के लिए एक वैश्विक मानक स्थापित किया है। डिजिटल बदलाव में खरीद से लेकर वितरण तक पूरी पीडीएस व्यवस्था शामिल है। इससे प्रणाली में फर्जी कार्ड और गलत प्रविष्टियों को खत्म करते हुए वास्तविक लाभार्थियों तक वितरण सुनिश्चित किया गया है।

Tags: रद्द किए 5.8 करोड़ राशन कार्ड
Previous Post

अमेरिका: गौतम अदाणी पर रिश्वत देने, धोखाधड़ी के आरोप; मामला दर्ज

Next Post

चार राज्यों में विधानसभा उपचुनावों में 50 से 70 प्रतिशत तक हुआ मतदान

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
Next Post

चार राज्यों में विधानसभा उपचुनावों में 50 से 70 प्रतिशत तक हुआ मतदान

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group