Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

करहल में शख्स ने उपचुनाव के दौरान बेटी की हत्या का आरोप लगाया; भाजपा-सपा में आरोप-प्रत्यारोप

admin by admin
November 20, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

मैनपुरी जिले में बुधवार को 23 वर्षीय युवती का शव मिला और परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या इसलिए की गई है क्योंकि उसने करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट देने से इनकार कर दिया था।मैनपुरी जिले की पुलिस ने युवती का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती के पिता ने करहल थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने तपा की नगरिया निवासी प्रशांत यादव पर अपनी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी के अनुसार, पिता ने आरोप लगाया है कि युवती का मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपहरण किया गया और बाद में यादव ने डॉ. मोहन कठेरिया की मदद से जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला का शव बुधवार सुबह कंजारा गांव के पास एक खेत में मिला।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया, ‘प्राथमिकी में नामजद दोनों आरोपी डॉ. मोहन कठेरिया और प्रशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस घटना पर चिंता जताते हुए भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर अपने गढ़ में “आतंक का माहौल बनाने” का आरोप लगाया।

प्रदेश भाजपा ने ‘एक्स’ पर कहा, “जनपद मैनपुरी की विधानसभा करहल में सपाई प्रशांत यादव व उसके साथियों ने मिलकर एक दलित बेटी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या सिर्फ इसलिए की गई, क्योंकि दलित बेटी ने ‘साइकिल’ पर वोट देने से मना कर दिया था। मतदान करने से पहले एक पिता की असहनीय पीड़ा आप भी जरूर सुनें…”

प्रदेश भाजपा ने ‘एक्स’ पर शोकाकुल पिता का वीडियो भी साझा किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर सपा पर निशाना साधा।

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा द्वारा उपचुनावों को अपने पक्ष में करने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर उनकी पार्टी की ओर से की जा रही शिकायतों पर आंखें मूंद रहा है।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,“यह भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है, जो अक्सर ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहती है। इसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है।’

इसके अलावा, सपा ने उपचुनाव के दौरान करहल में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सपा ने पुलिस गश्त का वीडियो पोस्ट करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में पुलिस निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ गश्त के नाम पर भय फैला रहे हैं, जिससे मतदान प्रभावित हो सकता है। निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।’

परिवार के गढ़ करहल में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौते तेज प्रताप सिंह अपने ‘फूफा’ एवं भाजपा के उम्मीदवार अनुजेश प्रताप सिंह के खिलाफ उपचुनाव लड़ रहे हैं। बसपा ने अवनीश कुमार शाक्य को मैदान में उतारा है।

इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार हैं, जिनमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), सर्वजन सुखाय पार्टी, सर्व समाज जनता पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

Tags: बेटी की हत्या का आरोप लगाया
Previous Post

महाराष्ट्र में ‘नोट के बदले वोट’ मामले में वांछित आरोपी अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार

Next Post

सहारनपुर: नशीले पदार्थ वाली मिठाई खिलाकर युवती से सामूहिक बलात्कार, 15 लोगों पर मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

सहारनपुर: नशीले पदार्थ वाली मिठाई खिलाकर युवती से सामूहिक बलात्कार, 15 लोगों पर मामला दर्ज

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group