Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिर्जापुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हस्तक्षेप के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
November 20, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

मिर्जापुर, अपनी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकर्ता पर कथित हमले और उसकी बेटी के अपहरण के प्रयास के मामले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा हस्तक्षेप किये जाने के बाद मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मंत्री ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए दो घंटे का ‘अल्टीमेटम’ दिया। उन्होंने अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की पुलिस की नीति पर भी सवाल उठाया और अधिकारियों से कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगी।

अठारह नवंबर की रात विंध्याचल थानाक्षेत्र में गोपुरा चौकी के तहत कुरैही गांव में कुछ लोगों ने अपना दल के सेक्टर अध्यक्ष अजय पटेल के घर में घुसकर उन पर और उनकी पत्नी बिंदु पर हमला किया था एवं उनकी बेटी का अपहरण करने का प्रयास किया था।

अजय पटेल के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में अजय की पिटाई की और उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को घटना के बारे में पता चला तो वह अपने पार्टी कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल गईं और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को बुलाया एवं इस मामले में कथित लापरवाही के लिए विंध्याचल पुलिस की आलोचना की। तीखी टिप्पणी करते हुए उन्होंने पुलिस पर मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने में व्यस्त होने का आरोप लगाया तथा अपराध को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया।

उन्होंने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूछा, ‘क्या यही वह शून्य सहनशीलता नीति है जिसका हम पालन करने का दावा करते हैं?’ उनकी सख्त चेतावनी के बाद विंध्याचल पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया।

विंध्याचल थाने के निरीक्षक सी पी पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘जब अपने कार्यकर्ता पर बात आई तो भाजपा की माननीय मंत्री महोदया को यह पूछना पड़ गया कि ‘ज़ीरो टालरेंस की बात करनेवाली सरकार कहां है’ । इन्हें तो यह पूछना चाहिए था कि ‘डबल इंजन की सरकार कहां है?’ वैसे ये शायद भूल गयीं की उनके अपने लोग भी सरकार का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ‘अब देखना ये है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस और चिकित्सा व्यवस्था का भंडाफोड़ होने से इसका ख़ामियाज़ा अधिकारी भुगतेंगे या कहीं मंत्री महोदया या उनके लोग ही इसके शिकार न हो जाएं। आज मंत्री महोदया स्वयं ही पूछ रही हैं : कोई है?’

Tags: तीन आरोपी गिरफ्तार
Previous Post

ईस्ट-कोस्ट रेलवे के DRM रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार; जानें आरोपी अफसर के बारें में

Next Post

भाजपा नेता तावडे बोले- मैं मूर्ख नहीं हूं कि विरोधियों के होटल में पैसे बांटूंगा

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

भाजपा नेता तावडे बोले- मैं मूर्ख नहीं हूं कि विरोधियों के होटल में पैसे बांटूंगा

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group