Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: बीकापुर ब्लाक की क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय कोंछा में हुई समपन्न

admin by admin
November 15, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

बीकापुर, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों की ब्लाक क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय कोंछा में समपन्न हुई।

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ विकास खन्ड बीकापुर के यशस्वी खन्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण के उपरान्त हरी झन्डी दिखाकर किया गया !

कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय कोंछा के बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना और स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खेल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत न्यूनापूरब ने ओवरआल 132 अंक पाकर प्रथम तथा न्याय पंचायत बैंतीकला ने 97 अंक हासिल करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता दौड़ 100 मी. बालक वर्ग में दीपक प्रा.वि. रसूलपुर बरौली ने प्रथम तथा प्रेम मिश्रा प्रा.वि. बैतीकला ने द्वितीय तथा पीयूष यादव पीएम श्री वि.शेरपुर पारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. बालिका वर्ग की दौड़ में
कोमल प्रा.वि. रसूलपुर बरौली ने प्रथम कामिनी प्रा.वि. दयाल जोत ने द्वितीय तथा अनामिका यादव प्रा.वि. मोहम्मद पुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200मी. बालक वर्ग के दौड़ में दीपक न्याय पंचाचत न्यूनापूरब को प्रथम शुभान न्याय पंचायत बैतीकला को द्वितीय तथा
राज प्रा.वि. बल्लीपुर को तृतीय स्थान मिला। 200मी. बालिका वर्ग की दौड़ में कोमल प्रा.वि. रसूलपुर बरौली ने प्रथम कामिनी प्रा.वि. दयालजोत ने द्वितीय तथा पलक कम्पोजिट विद्यालय असरेवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत न्यूनापूरब के छात्र विजेता तथा न्यायपंचायत बैंतीकला के छात्र उपविजेता रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में न्याय पंचायत न्यूनापूरब के छात्र विजेता तथा न्यायपंचायत कोंछा के छात्र उपविजेता रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में दीपक न्यायपंचात न्यूनापूरब प्रथम, बृजेंद्र न्याय पंचायत पुहंपी द्वितीय तथा सोमराज, न्याय पंचायत बैंतीकला तृतीय स्थान पर रहे ! लंबी कूद बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रा.वि. रसूलपुर बरौली प्रथम, कामिनी प्रा वि दयालजोत द्वितीय तथा
सुप्रिया प्रा.वि. बल्लीपुर को तृतीय स्थान मिला।

खो-खो बालक वर्ग में न्यायपंचायत न्यूनापूरब के छात्र विजेता तथा न्याय पंचायत महांवा के छात्र उपविजेता रहे ! खो-खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत गुंधौर की छात्राएं विजेता तथा न्याय पंचायत न्यूनापूरब की छात्राएं उपविजेता रहीं। जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में 100मी. बालक वर्ग की दौड़ में अरूण कंपो.सराय भनौली ने प्रथम, हर्षित पू.मा.वि. चौरे बाजार ने द्वितीय तथा राज यादव पू.मा.वि. चौरे बाजार तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ 100मी. बालिका वर्ग में शिल्पा कम्पोजिट विद्यालय असरेवा प्रथम, श्रेया पू.मा.वि. चौरे बाजार द्वितीय तथा रूबी पू.मा.वि. रसूलपुर अम्मो तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग की कबड्डी में न्यायपंचायत न्यूनापूरब के छात्र विजेता तथा न्यायपंचायत पुहुंपी के छात्र उपविजेता रहे। बालिका वर्ग की कबड्डी में न्यायपंचायत बैंतीकला की छात्राएं प्रथम तथा न्याय पंचायत न्यूनापूरब की छात्राएं उपविजेता रहीं।

खो-खो बालक वर्ग की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक बैंतीकला प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय न्यूनापूरब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो बालिका वर्ग में पू.मा.वि. चौरे बाजार विजेता तथा पू.मा.वि. रसूलपुर अम्मो उपविजेता रहे ! लंबी कूद बालक वर्ग में
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे बाजार के छात्र इरफान ने प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुईसहाय सिंह के छात्र भीम ने द्वितीय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन के छात्र राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद बालिका वर्ग में श्रेया पूर्व माध्यमिक चौरे बाजार ने प्रथम, रूबी पू.मा.वि. रसूलपुर अम्मो ने द्वितीय तथा प्रिंसी कंपोजिट विद्यालय कोंछा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ 200मी. बालक वर्ग में हर्षित पूर्व माध्यमिक चौरे बाजार ने प्रथम, अरुण पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय भनौली ने द्वितीय तथा अंश पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय भनौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दौड़ 200मी. बालिका वर्ग में श्रेया बैंतीकला पूर्व माध्यमिक चौरे बाजार ने प्रथम, अंशिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय भनौली ने द्वितीय, तथा अंतिमा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुलेख प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रिया साहू पीएम श्री वि. शेरपुर पारा ने प्रथम, अनामिका कसौंधन पू.मा.वि. रामपुर भगन ने द्वितीय तथा अर्पणा कसौंधन पू.मा.वि. रामपुर भगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में विजेता कोंछा तथा उपविजेता न्यूनापूरब रहे।

कार्यक्रम का संचालन हरि ओम सिंह ने किया ! खेल को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु निर्मित समितियों में छोटेलाल गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, रामेश्वर पांडेय, अमरजीत वर्मा, हरि शरण सिंह, दंगल सिंह, डीडी उपाध्याय, हरिकिशन निषाद , जगदीश प्रसाद वर्मा खेल मीडिया प्रभारी, सेवानिवृत अध्यापक मायाराम वर्मा, रणजीत वर्मा, वीरेंद्र कुमार भारती, संजय उपाध्याय जी,बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह,मंत्री-रविन्द्र प्रताप गौतम, प्रिया कांत पांडेय जी, आदर्श तिवारी जी,विनोद कुमार वर्मा, कमलेश गुप्ता, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मनिंदर सिंह सोढ़ी,दीपिका सिंह आराधना रंजन,अर्चना गोस्वामी, रामनारायन वर्मा, शीला यादव, विजय लक्ष्मी सिंह, पुनीत सिंह, सुजीत सिंह, विजय यादव, रमेश चंद्र यादव , धर्मपाल जी, अनिल त्रिपाठी, अर्जुन भारती, किरन श्रीवास्तव, नरेन्द्र बहादुर सिंह, राम सिंह, अशोक सोनी, देवेंद्र वर्मा , देवी प्रसाद यादव, सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, इकबाल हैदर, फिरदौस आलम, राधेश्याम अंबेश आदि मौजूद रहे।

Tags: कोंछा में हुई समपन्न
Previous Post

बंबई उच्च न्यायालय: नाबालिग पत्नी के साथ बिना सहमति के यौन संबंध बनाना बलात्कार

Next Post

अयोध्या: एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लम्बा जाम

Related Posts

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
अयोध्या

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

August 3, 2026
मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
Next Post

अयोध्या: एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे निर्माण से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लम्बा जाम

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group