अयोध्या, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह पदयात्रा कर हजारों रामभक्तों के जनसैलाब के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने हेतु हजारों श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या पुहुचे हैं।
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा कल से ही अयोध्या जनपद की सीमा में प्रवेश कर चुकी है और आज गौरीगंज विधायक ने रात्रि विश्राम स्थल ॐ सत्यनाम कोटवा धाम रामनरेश रामरती शिक्षण संस्थान, इनायत नगर से लेकर पदयात्रा को शुरू की।
जिसके साकेत पीजी कॉलेज के पहुंचने तक कुसेहरा, मीठेगांव टोल प्लाजा, चमनगंज, कुचेरा, बारुन, अमौना-अयोध्या, सथरी रानी बाजार (शुक्लपुर), सरियांवा बाजार-अयोध्या, ग्यासपुर, प्रभात नगर, मऊ शिवाला, रानी बाज़ार, नाका बाईपास सहित सैकड़ों जगहों पर पदयात्रा का राम भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया।
सुबह विधायक राकेश सिंह रामभक्तों के साथ साकेत पीजी कॉलेज से चलकर सरयू स्नान के पश्चात नागेश्वर नाथ मंदिर तथा हनुमान गढ़ी में दर्शन उपरांत रामलला का दर्शन -पूजन करेंगे।


