Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्यमंत्री योगी की नई परिभाषा: सपा के पीडीए का मतलब दंगाइयों और अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस, अखिलेश इसके सीईओ, ट्रेनर शिवपाल यादव

admin by admin
November 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की नई परिभाषा देते हुए इसे दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ करार दिया और कहा कि दुर्दांत अपराधी, माफिया और दुष्कर्मी पैदा करने वाले इस ‘प्रोडक्शन हाउस’ के ‘सीईओ’ अखिलेश यादव और ‘ट्रेनर’ शिवपाल यादव हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तंज किया कि किसान कह रहा है कि लगे हाथ डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट खाद) का भी फुल फॉर्म बता दीजिए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पीडीए का नारा दिया था। पार्टी ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को सम्बोधित इस नारे का इस्तेमाल इस साल सम्पन्न संसदीय चुनाव में भी किया था और उसने लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीटें जीती थीं।

आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”सपा पीडीए की बात करती है… लेकिन आपको बता दें कि उनका पीडीए क्या है। यह दंगाइयों और अपराधियों का ‘प्रोडक्शन हाउस’ है। मैं आपको यह नई परिभाषा दे रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “यहां (प्रोडक्शन हाउस) हर दुर्दांत अपराधी, हर दुर्दांत माफिया, हर दुर्दांत दुष्कर्मी पैदा होता है। इसके सीईओ (मुख्य अधिशासी) अखिलेश यादव हैं। इनके ‘ट्रेनर’ (प्रशिक्षक) शिवपाल यादव हैं।

आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, ”किसी भी बड़े अपराधी, माफिया या दंगाई को याद करें… वे सपा के प्रोडक्शन हाउस से निकले हैं।

आदित्यनाथ के इस बयान के कुछ घंटों बाद ही सपा के अध्यक्ष यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तंज किया कि किसान कह रहा है कि लगे हाथ डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट खाद) का भी फुल फॉर्म बता दीजिए जिससे शायद यह याद आ जाए कि खाद के लिए प्रदेश में किसानों की कतारें लगी हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्‍स’ खाते पर पोस्ट में कहा,” पीडीए कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। सपा प्रमुख ने इस पोस्‍ट में साधन सहकारी समिति पर कतार में लगे किसानों की तस्वीर भी साझा की।

वहीं, प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोटवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, “उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा अपराधी नहीं, कोई ऐसा माफिया नहीं जो समाजवादी पार्टी का शागिर्द (शिष्य) ना रहा हो।”

उन्होंने आरोप लगाया, “चाहे प्रयागराज का अतीक अहमद रहा हो, गाजीपुर का मुख्तार अंसारी रहा हो, आम्बेडकर नगर का खान मुबारक रहा हो.. ये सभी के सभी समाजवादी पार्टी के ‘प्रोडक्शन हाउस’ की उपज थे। ये सभी अपराध के लिए समाजवादी पार्टी के ‘बिजनेस पार्टनर’ (कारोबारी साझेदार) थे।

मुख्यमंत्री ने सपा के समाजवाद पर प्रहार करते हुए कहा, “आजादी के बाद समाजवादी आंदोलन, मूल्यों और आदर्शों के लिए प्रारंभ हुआ था। जय प्रकाश नारायण, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, चंद्रशेखर जी, जनेश्वर मिश्र जी, मोहन सिंह जी जैसे स्वनाम धन्य लोग इस आंदोलन से जुड़े थे।

उन्होंने कहा, “ये आज की समाजवादी पार्टी माफिया और अपराधियों का जमावड़ा भर रह गई है। इसीलिए प्रदेश में एक नारा निकल पड़ा है, देख ‘सपाई, बिटिया घबराई।’ यही अयोध्या में हुआ, यही कन्नौज में हुआ। यही लखनऊ में हुआ और यही हरदोई में इन लोगों (सपा) ने किया।

उन्होंने कहा, “इसी तरह, राजू पाल की हत्या करने वाला व्यक्ति इसी समाजवादी पार्टी का ‘शागिर्द’ (शिष्य) बनकर प्रयागराज को बदनाम करता था। इसलिए मैं इस पार्टी को ‘प्रोडक्शन हाउस’ कहता हूं जहां दुर्दांत माफिया पैदा होते हैं, यहां से आगे बढ़ते हैं.. पनपते हैं। इन लोगों ने अच्छे-अच्छे ‘ट्रेनर’ वहां रखे हैं।”

वहीं अम्बेडकर नगर में मुख्यमंत्री ने कहा, ”जब ‘डबल इंजन’ की सरकार बनी और उन्होंने उसे अपना असली चेहरा दिखाया, तो उनके राम नाम सत्य में देर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवादी या जातिवादी राजनीति नहीं करती है बल्कि वह महान हस्तियों का सम्मान करती है।

मुख्यमंत्री ने फूलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार दीपक पटेल और कटेहरी से पार्टी प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास, सुरक्षा और विरासत की गारंटी तो भाजपा दे ही रही है।

Tags: अखिलेश इसके सीईओट्रेनर शिवपाल यादव
Previous Post

बरेली में पत्थर से प्रहार कर युवक की हत्या, दो संदिग्ध हिरासत में

Next Post

Canada में हिंदू मंदिर हिंसा: सिख फॉर जस्टिस कनाडा का समन्वयक गिरफ्तार; भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंतित

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

Canada में हिंदू मंदिर हिंसा: सिख फॉर जस्टिस कनाडा का समन्वयक गिरफ्तार; भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंतित

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group