Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: पुलिस हिरासत में मृत युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

admin by admin
October 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में हिरासत में व्यापारी मोहित पांडेय की मौत के बाद उसके परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और सरकार की योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले में बिना किसी का नाम लिए इशारों में सरकार पर तंज करते हुए कहा, “काश जान लेनेवाले मुआवज़े में जीवन भी दे सकते।”उन्होंने कहा कि सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मोहित के परिजन से मुलाकात कर उन्हें एक लाख रुपये की सहायता दी।

जैनाबाद निवासी मोहित कुमार पांडेय (30) को पुलिस ने शनिवार को एक मामले में हिरासत में लिया था। उसी दिन हिरासत में उसकी तबीयत खराब हो गयी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहित के परिजनों ने पुलिस पर पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस हिरासत में कारोबारी मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपना दर्द बयां किया। इस मुलाकात के दौरान बख्शी का तालाब क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक योगेश कुमार शुक्ल और पार्षद शैलेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।

बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा, आवास, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सोमवार सुबह मोहित पांडेय की मां तपेश्वरी देवी, पत्नी और बच्चे पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा बयां की। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कारोबारी के परिजन संतुष्ट दिखे। मोहित की मां तपेश्वरी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वह संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा और लखनऊ उत्तरी क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी रह चुकी पूजा शुक्ला ने भी पुलिस प्रताड़ना के शिकार मोहित पांडेय के परिवार से मुलाकात कर उन्हें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और इस मुश्किल वक्त में उसके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार और पुलिस के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष में सदैव आगे रही है और मोहित के परिवार को भी न्याय दिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी।

सपा प्रमुख यादव ने मामले में बिना किसी का नाम लिए इशारों में सरकार पर तंज करते हुए सोमवार को ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में कहा, ”काश जान लेनेवाले मुआवज़े में जीवन भी दे सकते।

यादव ने इसी पोस्ट में कहा कि दिवाली पर जिन्होंने किसी के घर का चिराग़ बुझाया है, उम्मीद है वो झूठ के दीये नहीं जलाएंगे, झूठी रोशनी से अपने शासनकाल का घोर काला अंधकार मिटाने की कोशिश नहीं करेंगे।

सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा कि जनता पूछ रही है, जिसकी हिरासत में मौत हुई है उस पर बुलडोजर चलेगा?निंदनीय।

इस घटना के बाद से ही भाजपा सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है और प्रमुख नेताओं ने सरकार की तीखी आलोचना की।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी—माक्र्सवादी लेनिनवादी (भाकपा—माले) ने चिनहट थाने में युवा कारोबारी मोहित पांडेय की हिरासत में हुई मौत की न्यायिक जांच और थाना प्रभारी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

भाकपा—माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ”प्रदेश में निरंकुश पुलिस का राज चल रहा है। वह एक के बाद एक हत्या कर रही है। दो हफ्ते पहले ही विकास नगर (लखनऊ) में दलित युवक अमन गौतम की हिरासत में बर्बर पिटाई से मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि पुलिस ने मोहित पांडेय की जान ले ली।”

उन्होंने कहा, ”यदि सरकार की ओर से खुली छूट न होती और पूर्व में हिरासत में हुई हत्याओं के दोषी पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलती तो ऐसी घटनाओं पर अवश्य ही अंकुश लगता।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी रविवार को इस घटना को लेकर पुलिस पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा के जंगलराज में पुलिस क्रूरता का पर्याय बन चुकी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी इस घटना की निंदा की थी।

इससे पहले, 11 अक्टूबर को लखनऊ में एक जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए 24 वर्षीय अमन गौतम की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। गौतम के परिजनों ने पुलिस पर उसे पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया था।

अधिकारियों के अनुसार जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर 11 अक्टूबर की रात को पुलिसकर्मियों की एक टीम ने विकास नगर के सेक्टर-आठ में आंबेडकर पार्क पर छापा मारा था। पुलिस ने अमन गौतम समेत दो लोगों को हिरासत में लिया था।

Tags: परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
Previous Post

अयोध्या में आठवां दीपोत्सव: सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए ‘राम की पैड़ी’ की तरफ जाने वाले 17 रास्ते

Next Post

चित्रकूट में रेलमार्ग के किनारे महिला के बेहोश मिलने के मामले में एसएचओ निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
Next Post

चित्रकूट में रेलमार्ग के किनारे महिला के बेहोश मिलने के मामले में एसएचओ निलंबित

Recent Posts

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group