Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आरएसएस के प्रचारकों को संघ का संदेश घर-घर तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

admin by admin
October 28, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0


मथुरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता लाने के प्रयास को निचले स्तर तक ले जाने और संघ का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

मथुरा जिले में परखम गांव स्थित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की औपचारिक बैठक के बाद रविवार को क्षेत्र तथा प्रांत प्रचारकों की बैठक हुई।

आरएसएस सूत्रों के अनुसार सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बैठक में क्षेत्र तथा प्रांत स्तर के प्रचारकों को अगले वर्ष के लक्ष्य दिए। आज सोमवार को वह कार्यकारी मंडल के सदस्यों के बीच आर्थिक पक्ष पर विचार प्रकट करेंगे और दस दिवसीय शिविर प्रवास समाप्त कर देर शाम लौट जाएंगे या मंगलवार सुबह जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार रविवार की बैठक में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत तथा सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की उपस्थिति में कार्यकारी मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के सभी 11 क्षेत्र तथा 46 प्रांत प्रचारकों को संघ के एजेंडे (पंच परिवर्तनों के माध्यम से हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता लाने के प्रयास) को निचले स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी और सभी पदाधिकारियों से संघ का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।

पदाधिकारियों को कहा गया कि वे अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में तय हुए मुद्दों के अनुसार कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य के पंच परिवर्तन का संदेश गांव-गांव, नगर-नगर तक पहुंचाएं और लोगों को उनका अनुपालन करने के लिए प्रेरित करें।

यह भी कहा गया कि उन्हें (पदाधिकारियों को) शताब्दी वर्ष के लिए तय किए गए संगठनात्मक लक्ष्य भी हासिल करने हैं। सभी प्रचारकों को इन लक्ष्यों को पूरा करने के गुर भी सिखाए गए कि कैसे उन्हें 100वें स्थापना दिवस (2025 की विजयादशमी) तक इन योजनाओं को पूरी तरह से साकार करके दिखाना है।

संघ सूत्रों के अनुसार संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक 25 तथा 26 अक्बटूर को संपन्न हुई जिसमें कुल 386 पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ प्रमुख इस बैठक से एक सप्ताह पूर्व से ही यहां पहुंच गए थे और लगातार अलग-अलग टोलियों के रूप में कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके स्तर पर किए गए कार्यों का वृत्त जानकर उन्हें आगामी लक्ष्यों के लिए मार्गदर्शन किया।

सूत्रों के मुताबिक 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रचारकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है जहां 31 संगठनों के 554 प्रचारक भाग लेंगे। इस वर्ग में भी सर संघचालक, सरकार्यवाह सहित संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

Tags: संघ का संदेश घर-घर तक पहुंचाने
Previous Post

बागपत में कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

Next Post

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों की सिलसिलेवार टक्कर में छह यात्री घायल

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों की सिलसिलेवार टक्कर में छह यात्री घायल

Recent Posts

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के क्षेत्र में योगदान देने वाले रक्तदाता विनय...

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group