Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइली हमले में गाजा के खान यूनिस में 36 लोगों की मौत, तीन पत्रकारो की भी दू:खद मृत्तु

admin by admin
October 25, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइली हमलों में गाजा में 36 लोग और लेबनान में शुक्रवार को तीन पत्रकार मारे गए। गाजा में मारे गए व्यक्तियों में कई बच्चे शामिल हैं। यह हमला गाजा में जरूरी सामान की आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंता और संघर्षविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच हुआ है।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इन लोगों के मारे जाने की सूचना दी और ये दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस में नवीनतम हैं। खान यूनिस में ही हाल के दिनों में लोग शहर की एकमात्र बेकरी के बाहर ब्रेड के लिए पंक्ति में खड़े थे।

ये मौतें अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद हुई हैं कि इजराइल ने हमास को ‘प्रभावी तरीके से तहस-नहस’ करने के अपने मकसद को हासिल कर लिया है। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह किया था।

वहीं दक्षिण-पूर्वी लेबनान में पत्रकारों के एक आवासीय परिसर पर हुए इजराइली हवाई हमले में तीन मीडिया कर्मियों की मौत हो गई। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की तस्वीरों में अब ध्वस्त इमारतें दिखीं जिन्हें मीडिया इकाइयों ने किराये पर लिया था। इन तस्वीरों में ढही हुई इमारतें और वे कारें धूल और मलबे से ढकी हुई दिखाई दीं जिन पर ‘प्रेस’ लिखा हुआ था।

इजराइली सेना ने हमले से पहले कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। समाचार नेटवर्क के प्रतिनिधियों और लेबनानी नेताओं ने इजराइल पर युद्ध अपराध और जानबूझकर पत्रकारों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

अल जजीरा अंग्रेजी के वरिष्ठ संवाददाता इमरान खान परिसर में मौजूद पत्रकारों में से एक थे। उन्होंने कहा, ‘‘ये केवल पत्रकार थे जो संघर्ष को काफी लंबे समय तक कवर करने के बाद बिस्तर पर सो रहे थे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके दल को कोई चोट नहीं आयी है।

बेरूत के ‘अल-मायादीन टीवी’ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हमले में मारे गए पत्रकारों में उसके दो कर्मी कैमरा ऑपरेटर गस्सान नजर और प्रसारण तकनीशियन मोहम्मद रिदा भी शामिल हैं। लेबनान के हिजबुल्ला समूह के ‘अल-मनार टीवी’ ने बताया कि हसबाया क्षेत्र में हुए हवाई हमले में उसके कैमरा ऑपरेटर विसम कासिम मारे गए।

अल-मायादीन के निदेशक जी. बिन जिद्दो ने आरोप लगाया कि पत्रकारों के आवास वाले परिसर पर इजराइली हमला जानबूझकर किया गया और यह उन लोगों पर लक्षित था जो उसके सैन्य हमले को कवर कर रहे थे। उन्होंने बेरूत स्थित स्टेशन द्वारा अपना काम जारी रखने का संकल्प जताया।

लेबनान के सूचना मंत्री जियाद मकरी ने कहा कि पत्रकारों को उस समय मारा गया जब वे इजराइल के ‘‘अपराधों’’ का प्रसारण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे मीडिया के सदस्यों के एक बड़े समूह में शामिल थे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘यह निगरानी और पता लगाये जाने के बाद, पूर्व नियोजित और योजनाबद्ध तरीके से एक हत्या है, क्योंकि उस स्थान पर सात मीडिया संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 पत्रकार मौजूद थे। इजराइली सेना ने हमले पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

दक्षिण लेबनान में ‘अल-मनार’ के जाने माने पत्रकार अली शोएब ने एक मोबाइल फोन से खुद की एक वीडियो बनायी जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि उनके साथ महीनों से काम कर रहे कैमरा ऑपरेटर की मौत हो गई। शोएब ने कहा कि इजराइली सेना जानती थी कि जिस क्षेत्र पर हमला किया गया है वह आवासीय परिसर है और उसमें विभिन्न मीडिया संगठनों के पत्रकार रह रहे हैं।

शोएब ने ‘अल-मनार’ टीवी पर प्रसारित वीडियो में कहा, ‘‘हम समाचारों की रिपोर्टिंग कर रहे थे और पीड़ितों की पीड़ा को दिखा रहे थे और अब हम ही समाचार हैं और इजराइल के अपराधों के कारण पीड़ित हैं।’’

हसबाया क्षेत्र सीमा पर होने वाली हिंसा से अभी तक बचा हुआ था और अब वहां रहने वाले कई पत्रकार पास के शहर मरजायून से आये थे, जहां हाल के हफ़्तों में छिटपुट हमले हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के बाहरी इलाके में अल-मायादीन के एक कार्यालय पर हमला हुआ था।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि अक्टूबर 2023 की शुरुआत में लेबनान-इजराइल सीमा पर गोलीबारी शुरू होने के बाद से 11 पत्रकार मारे गए हैं और आठ घायल हुए हैं।

नवंबर 2023 में ड्रोन हमले में अल-मायादीन टीवी के दो पत्रकार मारे गए थे। इसके अलावा उससे एक महीने पहले दक्षिणी लेबनान में इजराइली गोलाबारी में रॉयटर के वीडियोग्राफर इस्साम अब्दुल्ला की मौत हो गई थी और फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘एजेंसी फ्रांस-प्रेस’ और कतर के ‘अल-जजीरा टीवी’ के अन्य पत्रकार घायल हो गए थे।

पत्रकारों के मारे जाने के बाद प्रेस की वकालत करने वाले समूहों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने इसकी निंदा की, हालांकि इजराइल ने कहा है कि वह जानबूझकर उन्हें निशाना नहीं बनाता है। बृहस्पतिवार को ‘कमेटी टू प्रोटेक्स जर्नलिस्ट’ ने कहा कि उसने युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में 128 पत्रकारों के मारे जाने की जानकारी एकत्रित की है।

इजराइल ने अलजजीरा के लिए काम करने वाले पत्रकारों पर आतंकवादी समूहों के सदस्य होने का आरोप लगाया है। उसने यह दावा कथित तौर पर गाजा में पाए गए दस्तावेजों के हवाले से किया है। नेटवर्क ने इन दावों को ‘क्षेत्र में बचे हुए कुछ पत्रकारों को चुप कराने का एक जबरदस्त प्रयास’ बताते हुए नकार दिया है।

‘कमेटी टू प्रोटेक्स जर्नलिस्ट’ ने भी उन्हें खारिज कर दिया है और कहा है कि ‘‘इजराइल ने विश्वसनीय सबूत पेश किए बिना बार-बार इसी तरह के अप्रमाणित दावे किए हैं।

Tags: 36 लोगों की मौततीन पत्रकारो
Previous Post

कन्नौज में अगरबत्ती कारखाने में कार्यरत दो महिला श्रमिकों की मौत, दो अन्य बीमार

Next Post

विधानसभा उपचुनाव के लिए 149 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post

विधानसभा उपचुनाव के लिए 149 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group