Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उपचुनाव : सपा ने दो और सीटों पर घोषित किये उम्मीदवार

admin by admin
October 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, कांग्रेस के चुनाव मैदान में उतरने से इनकार के बाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) में उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के खाते की दो सीटों -गाजियाबाद और खैर- पर भी बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये।

सपा ने इंडिया गठबंधन के तहत गाजियाबाद और खैर सीटें कांग्रेस को दी थी, मगर पार्टी ने ‘संविधान, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की रक्षा’ के मकसद से, उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने और सपा प्रत्याशियों की जीत के लिए उनका समर्थन करने का फैसला किया है।

सपा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी ने गाजियाबाद सीट से सिंह राज जाटव को जबकि अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से डॉक्टर चारू कैन को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने इससे पहले छह सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की अलग-अलग सूची जारी की थी। अन्य छह सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों में करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से ज्योदी बिंद और मीरापुर से सुम्बुल राना शामिल हैं।

पार्टी ने अभी कुंदरकी सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। चुनाव आयोग ने एक मामला अदालत में लम्बित होने के कारण मिल्कीपुर (अयोध्या) को छोड़कर नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के बाद समाज और देश के हित में यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नहीं रोका गया तो संविधान, सौहार्द और भाईचारा खतरे में पड़ जाएगा।

Tags: उपचुनाव : सपा ने दो और सीटों
Previous Post

न्यूजीलैंड के 259 रन के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 16 रन बनाये

Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने पत्रकार ममता त्रिपाठी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का दिया निर्देश, सरकार को नोटिस जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने पत्रकार ममता त्रिपाठी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का दिया निर्देश, सरकार को नोटिस जारी

Recent Posts

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group