Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में रामायण मेला समिति ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू {समझौता}, अयोध्या में श्री रामलला केंद्र की होगी स्थापना

admin by admin
October 22, 2024
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या, रामायण मेला समिति एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के बीच एमओयू {समझौता} मणिराम दास छावनी में किया गया।अगले तीन वर्षों के लिए समझौता हुआ।

दोनों संस्थान मिलकर रामायण की महत्ता को विभिन्न कला रूपों जैसे संगीत, नृत्य, नाट्य और साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। रामायण के संदर्भ में शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संस्थान इस दिशा में अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेंगे।

संयुक्त रूप से रामायण व संबंधित विषयों पर गुणवत्तापूर्ण शोध पत्रिका का प्रकाशन, रामायण को रंगमंच संगीत नृत्य और साहित्य के माध्यम से विभिन्न आयामों में प्रस्तुत करना होगा। सामान्य रुचि के क्षेत्र में संयुक्त रूप से अध्ययन कार्यशाला व गोष्ठी के आयोजन समिति सुनिश्चित किए जाएंगे ।

अयोध्या में श्री राम सेंटर दिल्ली की तर्ज पर अयोध्या में श्री रामलला केंद्र की स्थापना की जाएगी। जिससे पर्यटकों के लिए रंगमंच के माध्यम से आकर्षण का केंद्र विकसित होगा।

अयोध्या एवं अवध की विलुप्त हो रही लोक कला, लोक नृत्य, लोकगीत, लोक संस्कार एवं लोक परंपराओं का संरक्षण एवं संकलन हेतु संयुक्त रूप से प्रयास किया जाएगा।

अयोध्या में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सवों का एक कैलेंडर जारी करने हेतु प्रयास किया जाएगा ।

अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलीला को विश्व स्तरीय मंच पर प्रस्तुति हेतु विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए आईसीसी व संगीत नाट्य अकादमी आदि के माध्यम से भारत के विभिन्न देशों के मंचों पर प्रदर्शन हेतु प्रयास किया जाएगा।

शिक्षक एवं छात्र विकास हेतु संयुक्त रूप से विभिन्न कलाओं के माध्यम से कौशल विकास एवं मानवीय मूल्यों के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।

रामायण मेला समिति के तरफ से कार्यकारी महामंत्री कमलेश सिंह एवं भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की कुल सचिव सृष्टि धवन ने समझौता हस्ताक्षर किया।

भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह ने हस्ताक्षर कापी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं रामायण मेला समिति के अध्यक्ष श्री महंत नृत्य गोपाल दास को सौपा एवं महंत गिरीश पति त्रिपाठी (महापौर ) ने एक कॉपी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मांडवी सिंह को प्रदान किया।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि यह करार अयोध्या के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि 200 km के क्षेत्र में जितने भी विद्यालय एवं विश्वविद्यालय हों उनको एकत्रितं कर शोध परक पत्रिका का प्रकाश कर  विद्वानों के विचार पत्रिका में शामिल कर उसको प्रचारित एवं प्रसारित किया जाय ।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति ने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या की तरफ देख रही हैं, शोध परक एवं प्रमाणिक प्रपत्रों की मांग है, केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश के सरकार की मंशानुसार अयोध्या को विश्व पटल पर ले जाने के लिए भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं रामायण मेला समिति का यह समझौता अयोध्या को नई दिशा प्रदान करेगा ।

अयोध्या नगर के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि समझौते में सबसे प्रमुख बिंदु यह है कि अयोध्या में श्री राम सेंटर श्री राम भारतीय कला केंद्र दिल्ली के तर्ज पर अयोध्या में एक श्री राम लला केंद्र की स्थापना किया जाना है। जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

अयोध्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों को दो से तीन घंटे का एक मंच प्रदान किया जाए जो पर्यटन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि होगी।

वहीं नगर विधायक श्री वेद गुप्ता ने बताया कि इसमें प्रमुख बिंदु यह है कि अयोध्या में अवध की विलुप्त हो रही लोक कला लोक नृत्य लोकगीत लोक संस्कार एवं लोक परंपराओं का संरक्षण किया जाएगा एवं यह नितांत आवश्यक भी है, जो इस कार्य के बाद पूर्ण होता हुआ दिखाई दे रहा है। इन सभी कार्यों को पूर्ण करने में समिति के साथ हर संभव प्रयास किया जाएगा ।

जगतगुरु रामदिनेशाचार्य ने बताया कि यह करार अयोध्या के साधु संतों में उत्सव उत्पन्न करने का सराहनीय कदम है ।

कार्यक्रम में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलसचिव सृष्टि धवन एवं रामायण मेला समिति के महामंत्री कमलेश सिंह, एस एन सिंह ,शिवेश्वर पति त्रिपाठी (शरद जी ), श्री निवास शास्त्री , सरदार सुरिंदर सिंह (नीटू), उमेश श्रीवास्तव एवं आशीष मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के बीच हुआ
Previous Post

फैमिली आईडी का विभागों के डेटाबेस से मैच कराने पर चौकाने वाला खुलासा, ढाई लाख ‘विधवाओं’ के पति ले रहे सरकारी राशन

Next Post

सोनभद्र जिले में महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 2.90 लाख रुपये लूटे

Related Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
देश

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 29, 2026
Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Next Post

सोनभद्र जिले में महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 2.90 लाख रुपये लूटे

Recent Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा...

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group