Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CPRF स्कूल विस्फोट: दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम से मांगी जानकारी; सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखा

admin by admin
October 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक स्कूल के निकट हुए विस्फोट मामले में संभावित खालिस्तानी संबंध की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने सोमवार को विस्फोट की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन की विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए ‘मैसेजिंग ऐप’ ‘टेलीग्राम’ को पत्र लिखा है।

रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना में एक ‘साइनबोर्ड’, आस-पास की दुकानों के होर्डिंग और घटनास्थल के पास खड़ी गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति ‘पीटीआई-भाषा’ को मिली है। प्राथमिकी में पुलिस ने घटनास्थल पर ‘‘बिखरे हुए पाए गए सफेद पाउडर’’ का जिक्र किया है और कहा है कि धमाका ‘‘अज्ञात विस्फोटक पदार्थ’’ के कारण हुआ था।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा कि उन्होंने घटना से पहले वाली रात का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया है, जिसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक कथित टेलीग्राम पोस्ट प्रसारित हुआ, जिसमें दावा किया गया कि यह विस्फोट भारतीय एजेंटों द्वारा कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों को ‘‘निशाना’’ बनाए जाने के जवाब में किया गया था। सोशल मीडिया पर रविवार रात को प्रसारित इस पोस्ट से विस्फोट के पीछे खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों का हाथ होने की संभावना का पता चलता है।

पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पुलिस ने ‘टेलीग्राम’ को पत्र लिखकर ‘‘जस्टिस लीग इंडिया’’ समूह को बनाने वाले की विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसके पोस्ट में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे के ‘वाटरमार्क’ के साथ विस्फोट के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो साझा किया गया है।’’

‘‘जस्टिस लीग इंडिया’’ द्वारा टेलीग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘‘अगर भारत की कायर एजेंसी और उनके आका सोचते हैं कि वे हमारी आवाज को दबाने के लिए तथा हमारे सदस्यों को निशाना बनाने के लिए गुंडों को किराए पर ले सकते हैं, तो वे मूर्खों की दुनिया में रहते हैं। वे कल्पना नहीं कर सकते कि हम उनके कितने करीब हैं और हम किसी भी समय हमला करने में कितने सक्षम हैं। खालिस्तान जिंदाबाद।

सीआरपीएफ की टीम ने सोमवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। सूत्रों ने कहा कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें विस्फोट से एक रात पहले सफेद टीशर्ट पहने एक संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि संदेह है कि प्लास्टिक की थैली में लपेटकर रखे गए एक इंम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के निकट एक फुट गहरे गड्ढे में छिपाकर रखा गया था।

दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ, अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही हैं। प्रशांत विहार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 (जी) (सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पहुंचाने वाला कृत्य), सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि लांसर रोड स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल की बाहरी दीवार के पास ‘‘धमाके की तेज आवाज सुनी गई और सफेद रंग का धुएं का गुबार उठता दिखा। प्राथमिकी में कहा गया है कि विस्फोट के कारण दीवार में बड़ा छेद हो गया।

प्राथमिकी के अनुसार, सीआरपीएफ स्कूल के सामने स्थित दुकानों की खिड़कियों के शीशे और ‘साइनबोर्ड’ क्षतिग्रस्त हो गए।

प्राथमिकी के मुताबिक, जांच के दौरान घटनास्थल पर सफेद रंग का पाउडर बिखरा हुआ पाया गया। घटनास्थल से ‘‘सफेद पाउडर’’ के नमूनों और मिट्टी को एकत्र कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है ताकि बम को बनाने में इस्तेमाल मिश्रण का पता लगाया जा सके।

प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि विस्फोट अज्ञात विस्फोटक सामग्री के कारण हुआ। रविवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के दलों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नमूने जमा किए।

एनएसजी कमांडो ने इलाके में विस्फोटक सामग्री की तलाश के लिए रोबोट भी तैनात किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सफेद पाउडर अमोनियम नाइट्रेट और क्लोराइड का मिश्रण हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि अपराधी ने जानबूझकर इस स्थान का चयन किया जिसका मकसद लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि एक संदेश देना था।

Previous Post

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सवारियों से भरी बस पलटी: चार घायल

Next Post

हापुड़ में सर्पदंश से महिला व उसके दो बच्चों समेत तीन की मौत

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
Next Post

हापुड़ में सर्पदंश से महिला व उसके दो बच्चों समेत तीन की मौत

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group