जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां आतंकियों ने जोजिला टनल में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाई, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई थी वहीं अब खबर आई है कि, मरने वालों की संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।
फायरिंग की खबर मिलते ही सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है और आतंकियों की तलाश कर रही हैं। वहीं इस हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में 7 लोगों की गोली मारकर की हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी में गांदरबल में सुरंग निर्माण में लगे 3 मजदूर की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि,इस आतंकवादी हमले में बडगाम के नयिदगाम के डॉक्टर शाहनवाज समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
इस हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि, ‘जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण आतंकी हमला कायरतापूर्ण घृणित कृत्य है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की ओर से कठोरतम जवाब का सामना करना पड़ेगा। इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
सीएम उमर अब्दुला ने कहा कि, ‘गगनगीर हमले में हताहतों की संख्या अंतिम नहीं है क्योंकि स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के कई मजदूर घायल हुए हैं। घायलों के पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूँ क्योंकि अधिक गंभीर रूप से घायलों को एस.के.आई.एम.एस., श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।
The dastardly terror attack on civilians in Gagangir, J&K, is a despicable act of cowardice. Those involved in this heinous act will not be spared and will face the harshest response from our security forces. At this moment of immense grief, I extend my sincerest condolences to…
— Amit Shah (@AmitShah) October 20, 2024


