Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में सीआरपीएफ स्कूल विस्फोट: स्थानीय लोग दहशत में, बताया तीव्र कंपन, रसायन जैसी गंध

admin by admin
October 20, 2024
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, दिल्ली के रोहिणी इलाके के निवासी रविवार सुबह एक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर नींद से जागे। धमाके की तीव्रता ऐसी थी कि दूर-दूर के घरों में भी इसका कंपन महसूस किया गया। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर ‘रसायन जैसी’ गंध थी और हर जगह घने सफेद धुएं का गुब्बार था। निवासियों ने कहा कि इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास विस्फोट होने के बाद आसपास दहशत फैल गई।

इलाके की निवासी किरण सचदेवा ने कहा, ‘‘यह (धमाका) पटाखे की तरह नहीं था, आवाज बहुत तेज थी और उसके बाद 15-20 मिनट तक हर जगह सिर्फ धुआं ही धुआं था।

साठ-वर्षीया किरण ने कहा कि यद्यपि उनका घर घटनास्थल से 200-250 मीटर दूर था, लेकिन धमाके का अहसास ‘भूकंप जैसा’ महसूस हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से स्थानीय व्यवसाय प्रभावित हुए। उनके अनुसार, अग्निशमन विभाग, पुलिस, बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) की एक-एक टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की दीवारें और कुछ दुकानें तथा पास में ही खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। आमतौर पर चहल-पहल वाली सड़कें खामोश थीं, सभी दुकानें और खोखे बंद थे।

दुकानदार हिमांशु कोहली ने कहा कि जब उन्होंने धमाके की आवाज सुनी तो वे घटनास्थल की ओर भागे। उन्होंने कहा कि हवा में सफेद धुआं भर गया और मौके से रसायन की तीक्ष्ण गंध आ रही थी। कोहली ने कहा, ‘कांच की खिड़कियां और बोर्ड टूट गए थे। मैं डर गया और अपनी दुकान पर वापस आ गया।

पश्चिम विहार निवासी रीता सिंह ने कहा, ‘मेरा बेटा उस (सीआरपीएफ) स्कूल में कक्षा-नौ में पढ़ता है। मैं उसके बारे में चिंतित होने से खुद को नहीं रोक पाया। अनीता सिंह नामक एक महिला मंदिर से लौट रही थी कि उन्होंने ‘बहुत तेज़ धमाका’ सुना।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने घर में कंपन महसूस किया। ऐसा लगा जैसे किसी का सिलेंडर पास में फट गया हो। मेरे बच्चों की स्कूल बस यहीं आती है और आमतौर पर हम सुबह इसी (स्कूल के पास) गेट पर खड़े होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज रविवार था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। मैं यह सोचकर कांप उठती हूं कि अगर यह सप्ताह के दिनों में हुआ होता तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था।

पैंतीस वर्षीय अनीश मल्होत्रा ​​ने कहा कि जब विस्फोट सुना तो वह डर के मारे जाग गए। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बाहर आया तो चारों तरफ धुआं था, लेकिन शुक्र है कि रविवार था और स्कूल बंद थे, क्योंकि यहां एक-दूसरे से सटे दो स्कूल हैं।

धीरज पराना ने कहा, ‘‘यह सड़क काफी व्यस्त है और अगर यह शाम को हुआ होता, तो मुझे नहीं पता कि कितना नुकसान हो सकता था। आज करवा चौथ है और बहुत से लोग यहां जश्न मनाने के लिए बाहर निकले होंगे।

Tags: स्थानीय लोग दहशत में
Previous Post

Bharat, रविवार को 24 उड़ानों में मिली बम होने की धमकी; बीसीएएस की सख्त नियम लागू करने की योजना

Next Post

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
Next Post

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group