Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में चार दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील

admin by admin
October 17, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से बंद इंटरनेट सेवा चार दिन बाद बृहस्पतिवार को बहाल कर दी गई और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस ने गलत सूचना, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है।

स्थानीय अधिकारी हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं और निवासियों से सांप्रदायिक सद्भाव को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक महाराजगंज बाजार में कुछ एक दुकानें ही खुली थीं। रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

बृहस्पतिवार सुबह इंटरनेट सेवा बहाल होने के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने एक वीडियो संदेश और लिखित अपील जारी करते हुए कहा, ‘‘महाराजगंज में 13 अक्टूबर को हुई घटना के संबंध में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। मृतक को करंट लगने, तलवार से हमला करने या नाखून उखाड़ने के दावे निराधार हैं।’’

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मौत का कारण गोली लगना है। इस घटना में और किसी की मौत नहीं हुई है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें और गलत सूचना न फैलाएं।’’

मंगलवार और बुधवार को महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरि महाराज, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल और मौलाना कारी जुबैर अहमद कासमी समेत हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक नेताओं ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस बीच, इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बहराइच चैप्टर के अध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा, ‘‘इंटरनेट व्यापार के लिए उतना ही जरूरी हो गया है, जितना जीवन के लिए हवा, पानी और रोशनी। यहां तक कि रिक्शा चालक, सब्जी विक्रेता और छोटे व्यापारी भी ऑनलाइन भुगतान प्रणाली पर निर्भर हैं। इंटरनेट बंद होने से लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। अब हमें सुधार की उम्मीद है।’’

फल विक्रेता एजाज ने कहा, “मैंने 14 अक्टूबर से अपना ठेला नहीं लगाया, क्योंकि हर कोई उधार मांग रहा था और कह रहा था कि इंटरनेट चालू होने पर भुगतान कर देंगे। मेरा काफी सामान खराब हो गया। आज थोड़ी राहत महसूस हो रही है और मैं फिर से अपना ठेला लगाऊंगा।’’

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘महाराजगंज को छोड़कर सभी बाजार बुधवार को खुल गए। कुछ दुकानें जो बंद थीं, उनके आज खुलने की उम्मीद है। बुधवार को शांति समिति की बैठक के दौरान सदस्यों ने महाराजगंज निवासियों से अपने व्यवसाय को फिर से खोलने का आग्रह किया और हमें उम्मीद है कि आज ऐसा होगा।

नाम न उजागर करने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात हिंसा के मुख्य आरोपी की तलाश में चांदपारा और नकवा गांवों में छापेमारी की गई, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार ने छह नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिनमें से अब तक केवल एक को ही गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Tags: अफवाहों से बचने की अपील
Previous Post

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आए विस्तारा के विमान में बम की धमकी, आपात स्थिति में उतारा गया

Next Post

अयोध्या: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार डिवाइडर क्रास कर ट्राला से टकराई, कार चालक की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

अयोध्या: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार डिवाइडर क्रास कर ट्राला से टकराई, कार चालक की मौत

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group