Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

योगी ने बहराइच सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात की

admin by admin
October 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जिले में दो दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गये युवक के शोक संतप्त परिजनों से आज (मंगलवार को) लखनऊ में भेंट की। दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आश्वस्त रहें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।’’

उप्र के सूचना विभाग ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पीड़ित परिवार के साथ अपने कार्यालय में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

महसी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेश्वर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और मुख्यमंत्री आवास, अंत्योदय कार्ड (यदि परिवार के पास नहीं है) और अन्य योजनाओं से अवगत कराया, जिनके लिए परिवार पात्र है।

सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को ‘‘बहराइच में स्थिति बिल्कुल सामान्य है’’ और आज एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। सिंह ने कहा, ‘‘राम गोपाल मिश्रा के अंतिम संस्कार के बाद, हालात नियंत्रण में हैं और अभी तक कोई नयी घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

सिंह ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ऐसा इसीलिए कह रहा है क्योंकि उनके पास और कोई मुद्दा नहीं है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसा, “मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद मृतक रामगोपाल के भाई किशन ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से वह सब कुछ मिला, जिसकी हमें जरूरत थी। पूरे परिवार को यह भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा।”

मृतक रामगोपाल मिश्र के पिता, माता, पत्नी व भाई मंगलवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मृतक रामगोपाल के चचेरे भाई किशन मिश्र ने कहा, “” मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवास, शौचालय और 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया। आश्वासनों से हम संतुष्ट हैं।

लखनऊ रवाना होने से पहले मिश्रा के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किशन ने ही राम गोपाल मिश्रा को घटनास्थल से बाहर निकाला था। मृतक की पत्नी रोली मिश्रा ने कहा, ‘‘जिस तरह से उसने मेरे पति की हत्या की है, उसे भी उसी तरह से सजा मिलनी चाहिए।

इस बीच, अपर मुख्य सचिव (गृह) दीपक कुमार ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है।

बहराइच में रविवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में लगभग छह लोग घायल हो गए थे।

सोमवार को परिवार और अन्य लोग राम गोपाल मिश्रा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान कुछ लोगों के पास लाठी-डंडे भी थे।मिश्रा का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया।

हिंसा के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, दुकानें जला दी गईं और गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई थी।

एहतियात के तौर पर बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Tags: युवक के परिजनों से मुलाकात की
Previous Post

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: चौथे आरोपी को 21 अक्टूबर तक हरीश कुमार निषाद को आज दिन में बहराइच, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर, तथा महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को होगी मतगणना, जाने

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 21, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

September 21, 2026
Next Post

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर, तथा महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को होगी मतगणना, जाने

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group