Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रदेश की रिक्त 10 विधानसभा सीट में नौ पर उप चुनाव की घोषणा, मिल्कीपुर सीट पर मामला अदालत में लंबित

admin by admin
October 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, भारत के निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की रिक्त 10 सीट में से नौ के लिए उप चुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी लेकिन अदालत में मामला लंबित होने के कारण अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया।

मिल्कीपुर सीट पर कार्यक्रम घोषित नहीं होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीट पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग ने राज्य की मिल्कीपुर सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा फिलहाल नहीं की है। कुमार ने इसके बारे में पूछे जाने पर कहा कि अदालत में मामला लंबित होने के चलते इस सीट पर उपचुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।

सपा प्रमुख एवं मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र से विधायक अखिलेश यादव के कन्नौज, मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र से सपा विधायक जियाउर्रहमान के संभल, आंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट से विधायक लालजी वर्मा के आंबेडकरनगर, अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से लोकसभा के सदस्य चुने जाने के बाद ये सीट रिक्त हो गई हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी को सजा सुनाये जाने की वजह यह सीट रिक्त घोषित है।

इसके अलावा बिजनौर जिले की मीरापुर सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक चंदन चौहान (बिजनौर), गाजियाबाद सदर से भाजपा विधायक अतुल गर्ग (गाजियाबाद)] अलीगढ़ जिले के खैर क्षेत्र से भाजपा विधायक अनूप वाल्मीकि (हाथरस), प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल (फूलपुर), मिर्जापुर के मझवां क्षेत्र के निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के विधायक विनोद कुमार बिंद (भदोही) के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद से विधानसभा की ये सीट रिक्त हैं।

फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी के लल्लू सिंह को हरा जीत दर्ज की थी और सिंह को तीसरी बार जीतने से रोक दिया। चुनाव से पहले 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने से पूरे देश की निगाहें इस सीट के चुनाव पर थीं।

निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट का कार्यक्रम घोषित नहीं किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने सवालिया निशान लगाया।

भदौरिया ने कहा, ‘‘जब नौ सीट पर चुनाव हो रहे हैं तो 10वीं मिल्कीपुर सीट पर क्यों चुनाव नहीं हो सकते हैं? राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को क्या रिपोर्ट दी है? यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से विजयी हुए सपा के अवधेश प्रसाद द्वारा दाखिल किए गए नामांकन में जिस व्यक्ति से नोटरी कराया था, उसका नोटरी का लाइसेंस पांच वर्ष पूर्व निरस्त हो चुका था। इस मामले में दो प्रत्याशियों गोरखनाथ और राममूर्ति ने अदालत में याचिका दाखिल की थी, जिसका अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है।

श्रीवास्तव ने कहा कि यह मामला अदालत में लंबित होने के कारण मिल्कीपुर सीट के लिए उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट करहल, कुंदरकी, कटेहरी, सीसामऊ, खैर, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, मझवा और फूलपुर के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर का मतों की गिनती होगी।

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उपरोक्त 10 सीट में से मझवा और कटेहरी को सहयोगी निषाद पार्टी के हिस्से में दे दिया था और बाकी सभी सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। निषाद पार्टी ने मझवा में जीत हासिल की लेकिन कटेहरी में पराजित हो गयी।

उधर, आठ सीट में से भाजपा ने सिर्फ खैर, गाजियाबाद सदर और फूलपुर सीट जीती थीं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) पांच और उस समय उसकी सहयोगी रही राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) ने एक जीती थी। राष्‍ट्रीय लोकदल भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।

सपा ने बुधवार को करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), फूलपुर (प्रयागराज) और मझवा (मिर्ज़ापुर) सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।

Tags: मिल्कीपुर सीट पर मामला अदालत
Previous Post

उन्नाव में पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूट के मामले का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Next Post

एक साथ चार विमानों में बम होने की मिली धमकी, अयोध्या एयरपोर्ट पर भी इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई सुरक्षा जांच

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

एक साथ चार विमानों में बम होने की मिली धमकी, अयोध्या एयरपोर्ट पर भी इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हुई सुरक्षा जांच

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group