अयोध्या, कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम सुलेमपुर के इंन्टरलाकिंग ईट कारखाने से ट्राली पर ईट लेकर ग्राम विकावल जा रही ट्रेक्टर ट्राली पलटने से चालक समेत एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजे प्रधानमंत्री सड़क की पटरी के किनारे इंटरलॉकिंग ईट लगाने के लिए ग्राम सुलेमपुर से ग्राम विकावल तेज गति से ट्रेक्टर ट्राली पर ईट लेकर जा रही ट्रेक्टर ट्राली विकावल गांव के निकट मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रेक्टर ट्राली के नीचे चालक भगवत प्रसाद उम्र 40 वर्ष पुत्र संतराम निवासी कुर्मिन पुरवा टीकर,चालक के साथ बैठे मजदूर रघुवीर उम्र 48 वर्ष पुत्र राम पाल निवासी सुलेमपुर दब गए। घटना स्थल पर ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्राली पर बैठे मजदूर विक्रांत उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रवेश कुमार निवासी सुलेम कोतवाली रुदौली, विष्णू उम्र 20 वर्ष पुत्र राम राज निवासी भेलसर कोतवाली रुदौली, सुनील कुमार उम्र 28 वर्ष संतराम उम्र 28 वर्ष निवासी विकावल कोतवाली रूदौली ट्राली से कुछ दूर जा गिरे।
ट्रेक्टर ट्राली पलटने की सूचना पर आस पास के पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रेक्टर ट्राली को सीधा किया।सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल संजय मौर्य ने घायलों को सी एच सी रुदौली में भर्ती कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौल के अधीक्षक डा0मदन बर्नवाल ने बताया कि विक्रांत,विष्णु को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


