Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार के वीरपुर और वाल्मीकिनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी

admin by admin
September 29, 2024
in देश
0

बिहार के वीरपुर और वाल्मीकिनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य भागों में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी जिले के बेलसंड के अंतर्गत मधकौल गांव में बागमती नदी का तटबंध रविवार को टूट गया, जिसकी मरम्मत की जा रही है।

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी (डीएम) रिची पांडे ने संवाददाताओं को बताया, “इस घटना के मद्देनजर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और मरम्मत का काम जारी है…अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गोपालपुर के निकट कोसी पूर्वी तटबंध में कल रात रिसाव की भी सूचना मिली, जिसे जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के अभियंताओं ने दुरुस्त कर दिया।

कोसी नदी पर बने वीरपुर बैराज से सुबह पांच बजे तक कुल 6.61 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो 56 वर्षों में सबसे अधिक है।

राज्य जल संसाधन विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछली बार इस बैराज से सबसे अधिक पानी 1968 में 7.88 लाख क्यूसेक छोड़ा गया था। इससे 13 जिलों के 16.28 लाख से अधिक लोगों की स्थिति और खराब हो सकती है, जो पहले से ही भारी बारिश के कारण जलजमाव से प्रभावित हैं।

इसी तरह गंडक नदी पर बने वाल्मीकिनगर बैराज से शनिवार रात 10 बजे तक 5.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 2003 में छोड़े गए 6.39 लाख क्यूसेक के बाद यह इस बैराज से छोड़ा गया सबसे अधिक पानी है। एहतियात के तौर पर कोसी बैराज के पास यातायात रोक दिया गया है।

बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “जल संसाधन विभाग की टीमें तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं, ताकि कटाव या खतरे का पता चलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके। विभाग के तीन अधीक्षण अभियंता, 17 कार्यपालक अभियंता, 25 सहायक अभियंता और 45 कनिष्ठ अभियंता चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और उन्हें हमेशा सतर्क रहने को कहा गया है। घबराने की कोई बात नहीं है।

मंत्री ने कहा, “पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य भर में गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और महानंदा, बागमती और गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान को छू रही हैं या उससे ऊपर बह रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन दो बैराजों से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का अतिरिक्त पानी पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया और कई अन्य जिलों के निचले इलाकों में घुस गया है।

बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने कहा, “इन जिलों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों के प्रशासन को अलर्ट रहने और पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर समेत गंगा के किनारे बसे करीब 13 जिलों में पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति है और मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले करीब 13.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

Tags: भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने
Previous Post

नागपुर में जुआ अड्डे पर छापेमारी के बाद 12 लोग गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

देवरिया: संघ कार्यकर्ता से मारपीट करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

देवरिया: संघ कार्यकर्ता से मारपीट करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group