Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hezbollah ने इजराइल पर दागे 140 रॉकेट, इजराइली सेना ने बेरूत में सैन्य अधिकारी को बनाया निशाना

admin by admin
September 20, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

हिज्बुल्ला ने शुक्रवार को उत्तरी इजराइल पर 140 से ज्यादा रॉकेट दागे जिसके जवाब में इजराइली सेना ने लेबनान के बेरूत में ‘लक्षित हमले’ किये और उग्रवादी संगठन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इब्राहिम अकील को निशाना बनाया। एक इजराइली अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लेबनानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अकील बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हुए इजराइली हमले में मारा गया या नहीं। इस हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए थे और 59 अन्य घायल हो गए थे। इजराइली अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि वह पर्दे के पीछे के सुरक्षा मामले पर चर्चा कर रहे थे।

हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के एक करीबी अधिकारी ने भी नाम गुप्त रखने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से पुष्टि की कि शुक्रवार को जब इमारत को निशाना बनाया गया तो अकील वहां मौजूद था। अधिकारी को मीडिया को जानकारी देने का अधिकार नहीं था। अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर सके कि अकील मारा गया है या नहीं।

अकील हिजबुल्ला की विशिष्ट रदवान फोर्स और समूह की सर्वोच्च सैन्य संस्था जिहाद काउंसिल के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुका है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर बमबारी करने में कथित भूमिका के लिए अकील पर प्रतिबंध लगाया है, तथा यह भी आरोप है कि उसने लेबनान में अमेरिकी और जर्मन लोगों को बंधक बनाने का निर्देश दिया था तथा 1980 के दशक के दौरान उन्हें वहां बंधक बनाए रखा था।

बेरूत शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर दहियाह में हमला व्यस्त समय के दौरान हुई, जब लोग काम से निकल रहे थे और छात्र स्कूल से घर जा रहे थे।

हिज्बुल्ला ने शुक्रवार सुबह उत्तरी इजराइल में 140 रॉकेट दागे। यह हमला आतंकवादी समूह के नेता हसन नसरल्लाह द्वारा इजराइल पर बड़े पैमाने पर बमबारी का बदला लेने की कसम खाने के एक दिन बाद हुआ। इजराइली सेना और आतंकवादी समूह ने यह जानकारी दी।

इजराइल की सेना ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को तीन दौर में रॉकेट दागे गए, जिनका लक्ष्य लेबनान से लगी सीमा पर स्थित स्थल थे।

हिज्बुल्ला ने कहा कि उसने सीमा पर कई स्थानों को कत्युशा रॉकेटों से निशाना बनाया है, जिनमें कई हवाई रक्षा अड्डे और एक इजराइली बख्तरबंद ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है। उसने कहा कि इन ठिकानों पर पहली बार हमला किया गया है।

इजराइली सेना ने कहा कि गोलान पहाड़ियों, साफेद और ऊपरी गैलिली के क्षेत्रों में 120 मिसाइलें दागी गयीं, जिनमें से कुछ को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। सेना ने बताया कि अग्निशमन दल कई क्षेत्रों में जमीन पर गिरे मलबे के टुकड़ों से लगी आग को बुझाने में जुटे हैं।

सेना ने यह नहीं बताया कि क्या किसी मिसाइल ने लक्ष्य को भेदा या कोई हताहत हुआ।

सेना ने बताया कि मेरोन और नेटुआ क्षेत्रों में 20 मिसाइलें दागी गईं और इनमें से अधिकांश खुले क्षेत्रों में गिरीं। सेना ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

An explosion was heard in Beirut southern suburb. pic.twitter.com/Rum9WyvPZs

— Ali Hashem علي هاشم (@alihashem_tv) September 20, 2024

Tags: दागे 140 रॉकेट
Previous Post

त्रिपुरा में पत्नी बनी सावित्री: बांग्लादेश में पति के अपहृत कर फिरौती मागने पर पहुंची BSF कंपनी कमांडर के पास, फ्लैग मीटिंग के बाद मोग वापस आया! जाने

Next Post

कन्नौज में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 38 लोग घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

कन्नौज में बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 38 लोग घायल

Recent Posts

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group