Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Hezbollah: पेजर, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों में धमाके; भयावह और हतप्रभ करने वाले दृश्य; क्षति अपूरणीय नहीं

admin by admin
September 19, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बेरूत, (एपी) लेबनान में इस सप्ताह पेजर, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरणों में धमाके कर हिज्बुल्ला सदस्यों को निशाना बनाए जाने के बाद भयावह और हतप्रभ करने वाले दृश्य देखने को मिले।

हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि इस हमले के बावजूद हिज्बुल्ला फिर से संगठित होने और संचार को स्थापित करने में सक्षम होगा लेकिन इस घटना का मनोवैज्ञानिक असर गहरा होगा।

इन धमाकों के लिए इजराइल को दोषी ठहराया जा रहा है। हालांकि, इजराइल ने न तो घटना में संलिप्त होने की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। इन हमलों में दो बच्चों सहित कम से कम 37 लोग मारे गए जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

लेबनान की सेना के अवकाश प्राप्त जनरल इलियास हन्ना ने हमलों को ‘हिज्बुल्ला के लिए पर्ल हार्बर या 9/11’’ करार दिया है।

कार्नेगी मिडिल ईस्ट सेंटर थिंक टैंक के वरिष्ठ शोधार्थी मोहनद हेज अली ने कहा कि चूंकि धमाकों ने समूह के विभिन्न संस्थानों के लोगों को प्रभावित किया, इसलिए यह हमला ‘संगठन के सीने में घोंपा गये खंजर’ की तरह था। अली ने हिज्बुल्ला पर वृहद पैमाने पर अध्ययन किया है।

उन्होंने कहा, ‘इससे उबरने में समय लगेगा और जो लोग निशाना बनाए गए थे उनकी जगह नए लोगों को लाया जाएगा। हालांकि, हेज अली और अन्य विश्लेषक इस बात पर सहमत हैं कि मानवबल की हानि कोई बहुत बड़ा झटका नहीं है।

हिज्बुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने कहा है कि समूह के लड़ाकू बल की संख्या 100,000 से अधिक है।

हिज्बुल्ला के करीबी लेबनानी विश्लेषक कासिम कासिर ने कहा कि विस्फोटक उपकरणों ने वास्तव में समूह के अधिकांश गैर लड़ाके सदस्यों को निशाना बनाया, न कि लड़ाकों या सुरक्षा अधिकारियों को। इससे उसे अपने युद्ध प्रयासों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिली।

विश्लेषकों के मुताबिक इस हमले का असर हिज्बुल्ला के संचार नेटवर्क पर मानवीय क्षति से कहीं अधिक विनाशकारी हो सकता है। सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ एवं लेबनान की सेना के अवकाश प्राप्त जनरल नाजी मालेब ने कहा, ‘‘दूरसंचार सैन्य अभियानों और संचार का आधार है। संचार में देरी से विनाशकारी साबित हो सकती है।’’

तेल अवीव स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज की वरिष्ठ शोधकर्ता और इजराइली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय की पूर्व खुफिया विश्लेषक ओर्ना मिजराही ने कहा कि पेजर के माध्यम से संचार की क्षमता में क्षति एक ‘नाटकीय झटका’ है, लेकिन आतंकवादी समूह के पास अन्य संचार विधियां हैं और वे अपने संचार नेटवर्क का पुनर्निर्माण करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिज्बुल्ला को सबसे अधिक नुकसान मनोवैज्ञानिक रूप से हुआ है।

Tags: उपकरणों में धमाके
Previous Post

Tirupati Laddu में मिला पशु वसा लार्ड और मछली के तेल का उपयोग; नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने किया कंफर्म, देखे

Next Post

रामपुर में रेल पटरी पर मिला टेलीफोन तार लगाने वाला खंभा, हादसा होते-होते बचा

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

रामपुर में रेल पटरी पर मिला टेलीफोन तार लगाने वाला खंभा, हादसा होते-होते बचा

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group