अयोध्या, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मसौधा में तैनात सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह को विजिलेंस की टीम ने एक लाख रुपये रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया l बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास से ट्रैक किया गया।
सूत्र बताते है इसमें BSA सन्तोष कुमार राय का भी हिस्सा था। jail जा चुका bsa अयोध्या कैसे बना, किसका वरदहस्त जल्द ?
बताया जाता है मसौधा के भदोखर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा की मृत्यु के बाद जीपीएफ से पैसा निकालने के लिये पति ने आवेदन दिया था। यासमीन फातिमा ने आपने को अपना नॉमिनी बनाया था, यासमीन फातिमा शहर के हसनू कटरा की रहने वाली थी।
जीएफपीएफ का पैसा निकालने के लिए सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह ने एक लाख रुपए की मांग की थी। नौकरी की दौरान ही प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा की मृत्यु हो गई थी।
उक्त मांग पर महरूम यासमीन फातिमा के पति ने विजिलेंस की अयोध्या इकाई से शिकायत की थी


