Thursday, April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नीट-यूजी में कथित अनियमितता: सीबीआई ने भेजे विशेष दल बिहार, गुजरात; प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
June 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी) में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक संदर्भ के आधार पर रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज की।

पेपर लीक के दावों की जांच के लिए छात्रों द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और अदालतों में याचिकाएं दायर किये जाने के बीच यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने एजेंसी को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया है कि परीक्षा के दौरान कुछ राज्यों में ‘कुछ छिटपुट घटनाएं’ हुईं। शिकायत अब प्राथमिकी का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीबीआई ने विशेष दल गठित किये हैं जो गोधरा और पटना रवाना हो गए हैं, जहां पुलिस ने प्रश्नपत्र लीक के मामले दर्ज किए हैं।

उन्होंने बताया कि एजेंसी गुजरात और बिहार में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इन मामलों की जांच अपने हाथ में लेने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य पुलिस द्वारा दर्ज मामलों को भी एजेंसी के दायरे में लेने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’

सीबीआई ने यह कदम मंत्रालय द्वारा एजेंसी को परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सौंपने की घोषणा के एक दिन बाद उठाया गया है। यह मांग प्रदर्शन कर रहे छात्रों के एक वर्ग द्वारा की जा रही थी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई से अभ्यर्थियों, संस्थानों और बिचौलियों द्वारा कथित अनियमितताओं के सम्पूर्ण पहलुओं की व्यापक जांच करने का अनुरोध किया है, जिसमें षड्यंत्र, धोखाधड़ी, अभ्यर्थी की जगह किसी और के परीक्षा में बैठने, विश्वासघात और साक्ष्यों को नष्ट करना शामिल है।’

अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के आयोजन से जुड़े लोक सेवकों की संभावित भूमिका और पूरे घटनाक्रम एवं बड़ी साजिश भी जांच के दायरे में होगी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक नया मामला दर्ज किया है।

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘पांच मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, धोखाधड़ी, अभ्यर्थी की जगह किसी और के परीक्षा में बैठने और कदाचार के कुछ मामले सामने आए हैं।’

अधिकारी ने कहा था, ‘एक समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाए।’

अनियमितताओं के आरोपों के बाद कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और अभ्यर्थियों की ओर से अदालतों में याचिकाएं दायर की गईं और राजनीतिक वाद-विवाद शुरू हो गया, जिसमें विपक्ष ने सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

सीबीआई और ईडी को नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए निर्देश देने का अनुरोध करते हुए 10 अभ्यर्थियों ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

याचिका में बिहार पुलिस को मामले की जांच में तेजी लाने और शीर्ष अदालत के समक्ष रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

एक अलग मामले में, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और अन्य से विभिन्न याचिकाओं पर जवाब मांगा, जिनमें नीट-यूजी 2024 परीक्षा रद्द करने और अदालत की निगरानी में जांच के अनुरोध वाली याचिकाएं शामिल हैं।

उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न उच्च न्यायालयों में इसी तरह की याचिकाओं पर कार्यवाही पर भी रोक लगा दी।

यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा पांच मई को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। तेईस लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

यह परीक्षा देने वाले 67 छात्रों ने 720 अंक हासिल किए जो एनटीए के इतिहास में अभूतपूर्व हैं। इनमें हरियाणा के फरीदाबाद के एक केंद्र के छह छात्र भी शामिल हैं, जिससे अनियमितताओं का संदेह पैदा हो गया है।

छह केंद्रों पर समय की हानि की भरपाई के लिए छात्रों को दिए गए कृपांक को लेकर भी विवाद हुआ। बाद में केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि कृपांक रद्द किए जा रहे हैं और इन 1,563 छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।

देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित विसंगतियों को लेकर आलोचना का सामना कर रहे केंद्र ने शनिवार को एनटीए के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया और एजेंसी के कामकाज की समीक्षा करने और परीक्षा सुधारों की सिफारिश करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित की। इसने नीट-पीजी (नीत-स्नातकोत्तर) प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी, जो हाल के दिनों में प्रभावित होने वाली चौथी प्रवेश परीक्षा है।

Tags: सीबीआई ने नीट-यूजी में कथित
Previous Post

गोरखपुर में अजीबोगरीब घटना: महिला को मरा समझ कर किया शव का अंतिम संस्कार झांसी में जिंदा मिली

Next Post

UP STF ने आरओ/एआरओ परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस से लीक कराने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Next Post

UP STF ने आरओ/एआरओ परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रिंटिंग प्रेस से लीक कराने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Recent Posts

  • अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 5 मई से, तीन पालियों में होंगी परीक्षा
  • अयोध्या में नवागत DM शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार, रामलला के दर्शन कर की शुरुआत
  • Watch video, केरल के त्रिशूर में आतिशबाजी भंडारण स्थल पर भयंकर विस्फोट; नौ शव बरामद, 13 की मौत, 17 घायल
  • Video, मुजफ्फरनगर में बंदर के चंगुल में 3 महीने की बच्ची! बच्ची डेढ़ घंटे तक बंधक, रेस्क्यू के दौरान बंदर ने 3-4 लोगों को काटा?
  • गाजीपुर में लड़की की डूबने से मौत; स्थानीय लोगों और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल

Recent Comments

  1. cialis heart health on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  2. most effective sildenafil on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  3. viagra tablet availability on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  4. vfend iv on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  5. kamagra 100mg pills on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

अवध विश्वविद्यालय के दो केंद्रों पर सीईटी पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को

अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 5 मई से, तीन पालियों में होंगी परीक्षा

April 22, 2026
अयोध्या में नवागत DM शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार, रामलला के दर्शन कर की शुरुआत

अयोध्या में नवागत DM शशांक त्रिपाठी ने संभाला पदभार, रामलला के दर्शन कर की शुरुआत

April 22, 2026
Watch video, केरल के त्रिशूर में आतिशबाजी भंडारण स्थल पर भयंकर विस्फोट; नौ शव बरामद, 13 की मौत, 17 घायल

Watch video, केरल के त्रिशूर में आतिशबाजी भंडारण स्थल पर भयंकर विस्फोट; नौ शव बरामद, 13 की मौत, 17 घायल

April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in