अयोध्या, टिकैत नगर भेलसर मार्ग पर कूढ़ा सुखीपुर के निकट आम ले जा रही पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से मेडिकल कॉलेज अयोध्या भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या के ग्राम उसरहा पुरवा निवासी लखपत उम्र 45 वर्ष पुत्र गया प्रसाद अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से अपने साडू के घर नवीपुर थाना टिकैतनगर बाराबंकी से वापस बाइक से लगभग 6 बजे शाम को आ रहे थे कूढ़ा सुखीपुर के पास पिकप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पति पत्नी को स्थानीय रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अंजु जयसवाल ने लखपत को मृत्यु घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी भेलसर मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।