कर्नाटक के एक भोजनालय में शुक्रवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर फट जाने से 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सप्तगिरी ऑरेंज होटल में हुए धमाके के दौरान वहां कोई ग्राहक नहीं था।
यह हादसा सुबह सवा छह बजे के करीब हुआ। तब वहां कर्मचारी नाश्ते की तैयारी कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद रसोईघर में आग लग गई और कई कर्मचारी घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों के एक दल ने आग बुझाई।
एक अधिकारी ने कहा, ‘घायल हुए कर्मचारियों का इलाज जारी है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कर्मचारियों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर हम मामला दर्ज करेंगे।