Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में सीबीआई ने पोस्टमास्टर को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

admin by admin
June 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक दल ने नानपारा डाकघर के एक डाक सहायक को एक सहायक पोस्टमास्टर से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

जिले के डाक अधीक्षक सुशील शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ सीबीआई (भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो) के निरीक्षक संदीप थैलोर ने उन्हें लिखित सूचना दी कि नानपारा डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात विनोद कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करके लखनऊ ले जाया गया है।

पूछे जाने पर डाक अधीक्षक सुशील शुक्ल ने बताया कि जिले की पुरैना भवानी बख्श डाकघर में सहायक शाखा पोस्टमास्टर पद पर तैनात आजाद खान नामक डाक कर्मी के खिलाफ कुछ माह पूर्व विभागीय जांच में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने बताया कि उस आरोप पत्र पर अग्रिम जांच डाक निरीक्षक के निर्देश पर डाक सहायक विनोद कुमार को दी गयी थी। उन्होंने बताया कि उसी आरोप पत्र को रफादफा करने के एवज में विनोद कुमार ने आजाद खान से घूस मांगी थी।

उन्होंने बताया कि आजाद ने सीबीआई से शिकायत की और बृहस्पतिवार शाम विनोद कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़वा दिया।

शिकायत कर्ता आजाद खान ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि जांच में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में उनसे दो लाख रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी, जिसकी 20 हजार रुपये पेशगी नानपारा में पान की एक गुमटी के पास देना तय हुआ था।

शुक्ला ने बताया कि विनोद कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई दल ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है।

Tags: बहराइच में सीबीआई ने पोस्टमास्टर
Previous Post

मुरादाबाद: अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात, चल रही थी सांसे, निजी हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

Next Post

यूपी में विधान परिषद के नवनिर्वाचित 13 सदस्यों ने सदस्यता ली शपथ

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
Next Post

यूपी में विधान परिषद के नवनिर्वाचित 13 सदस्यों ने सदस्यता ली शपथ

Recent Posts

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group