जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि जिले के चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास एक गांव पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है। आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि कठुआ अभियान में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है।
जम्मू क्षेत्र में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोड़ी मंदिर से कटरा ले जा रही एक बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे।
रियासी पुलिस ने बस पर आतंकी हमला मामले में शामिल आतंकवादी का स्केच जारी किया है और उसके बारे में कोई भी जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
रियासी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे कोई भी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएं। pic.twitter.com/j72TyMNsDc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2024
रियासी में रविवार (9 जून) को हुए आतंकी हमले के बाद बड़ी खबर सामने आई है। रियासी पुलिस ने आतंकी हमले में शामिल आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया है। इसके अलावा चश्मदीदों के खुलासे और बताए गए हुलिए के आधार पर एक आतंकी का स्केच भी तैयार किया गया है। रियासी पुलिस ने जनता से अपील की है कि आतंकियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो इन नंबरों पर संपर्क करें-
Jammu Reasi Attacker Sketch
एसएसपी रियासी – 9205571332
एएसपी रियासी – 9419113159
डीएसपी मुख्यालय रियासी – 9419133499
SHO पौनी – 7051003214
SHO रन्सू- 7051003213
पीसीआर रियासी- 9622856295


