रायबरेली, बड़ौदा आरसेटी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्थान में संचालित सिलाई के प्रशिक्षणार्थियों के साथ गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई एवं सभी को पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्हें बढ़ते प्रदूषण के कारण एवं उन्हें कैसे कम किया जा सकता है। इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
संस्थान के निदेशक उत्तम कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण बचाने हेतु शपथ दिलवाई तथा सतत विकास के साथ आगे बढ़ने एवं प्रदूषण मुक्त विश्व हेतु जागरूक किया। तत्पश्चात सभी के साथ वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


