सोनभद्र जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 3 बजकर 50 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 3।9 तीव्रता का भूकंप आया। धरती हिलने की वजह से जिले में हड़कंप मच गया और लोग घबरा कर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। राहत की बात यह है कि भूंकप से कोई हताहत की खबर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शनिवार (1 जून) को तिब्बत के ज़िज़ांग में रिक्टर स्केल पर 4।3 तीव्रता का भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया था कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 33।51 एन और देशांतर 86।05 ई पर और 30 किलोमीटर की गहराई पर था। यहां एक जून की शाम 4:29 बजे के करीब भूकंप आया था। हालांकि इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इससस पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले साल के आखिर में तीन दिन के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
इस भूकंप का केंद्र नेपाल था और 5।6 की तीव्रता वाला यह भूंकप था। भूकंप इसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लाइट, पंखे भी हिलने लगे।
An earthquake of magnitude 3.9 on the Richter Scale occurred today at 3:49 pm in Sonbhadra, Uttar Pradesh: National Center for Seismology pic.twitter.com/kdPFOSvQcO
— ANI (@ANI) June 2, 2024


