अयोध्या, ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से देशभर में लाखों लोगों के साथ ठगी करने के लिए संचालित हो रहे 02 अलग अलग काल सेन्टरों से 21 शातिर ठगों को अयोध्या साइबर थाना पुलिस नें किया गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम अयोध्या द्वारा मु०अ०सं० – 08/2023 धारा 419/420/384 भा.द.वि. व 66ए आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम द्वारा टीम का गठन किया था।
विवेचना में संदिग्ध अभियुक्तों की प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय से प्रभारी निरीक्षक मय टीम रवाना होकर भारत सीटी सोसायटी, थाना टीला मोड़, लोनी गाजियाबाद, में चल रहे दो अलग-अलग काल सेन्टरों छापा मारा।
जाँच से पता चला ये काल सेन्टर Whatsapp Group के माध्यम से टिप देकर संचालित किये जा रहे ONLINE GAMBLING & BETTING App (BATDAILY & YOLO247) के माध्यम से लोगों को फंसाकर लाखों लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे।
साइबर क्राइम पुलिस ने गिरोह के 21 शातिर अभियुक्त को मय अपराध में प्रयुक्त मोबाइल डिवायस के साइबर थाना पुलिस जनपद अयोध्या ने गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


