हापुड, यहां पर शादी समारोह में जमकर बवाल हो गया। दरअसल जयमाल के दौरान दूल्हे बेकाबू होकर स्टेज पर ही दुल्हन को किस कर लिया। इसके बाद घराती और बाराती में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठियां चली।
वहीं सुबह दुल्हन रिक्शा लेकर लड़के के घर पहुंच गई और कहा कि शादी करूंगी तो इसी से,अब दोबारा शादी होगी।
हापुड़ की एक कॉलोनी में हुए इस अजीबो-गरीब मामले में सोमवार रात शादी के मंडप में बराती और लड़की वालों में मारपीट हो गई। बस बात इतनी सी थी कि जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुलहन को किस कर लिया। इसके बाद बरातियों और घरातियों में जमकर लाठी डंडे चले।दोनों पक्षों के 6 से ज्यादा लोग घायल भी हुए। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
हंगामा पूरी रात चलता रहा। बाद में बारात भी बिना शादी के लौट गई। हंगामा शांत नहीं हुआ था कि लड़की उसी लड़के से शादी पर अड़ गई। सुबह होते ही रिक्शे में बैठकर लड़के के घर पहुंच गई।
उसने कहा, मैं तो यहीं शादी करूंगी और इसी लड़के के साथ रहूंगी। बाद में लड़की पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद सहमति बनी कि दोनों की शादी दोबारा से कराई जाएगी।
बता दें कि हापुड़ की एक कॉलोनी में 2 सगी बहनों की बारात आई थी। एक बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरी बहन की आई बारात में दूल्हे ने जयमाला के दौरान दुलहन को किस कर दिया था। इसकी वजह से लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।


