Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

“इस बार दोनों ‘शहजादे’ भाजपा को ‘शह’ देंगे और जनता ‘मात’ देगी..” आजमगढ़ में गरजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

admin by admin
May 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

आजमगढ़, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेताओं की ‘शहजादे’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के दोनों शहजादे भाजपा को ‘शह’ देंगे और जनता ‘मात’ देगी।

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उन्हें ‘शहजादे’ कहकर तंज किए जाने का जवाब दिया।

अखिलेश यादव ने कहा, कि ‘कांग्रेस पार्टी और हम लोगों को शहजादे शहजादे कहा जा रहा है। इस बार देखना दोनों शहजादे मिलकर ऐसी शह देंगे और जनता ऐसी मात देगी कि इनका पता नहीं लगेगा (कि कहां गए)। इस बार शहजादे शह देने वाले हैं और जनता मात देने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेता इन दिनों अपनी चुनावी रैलियां में सपा प्रमुख यादव और कांग्रेस नेता गांधी को शहजादे कहकर उन पर तंज कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने भाजपा में लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘जो लोग जी20 लेकर घूम रहे थे उस पार्टी में सिर्फ दो लोगों की चलती है। बाकी सब शून्य हैं।

सपा और कांग्रेस द्वारा पिछड़ों और दलितों का आरक्षण छीन कर मुसलमान को देने की साजिश रचने के भाजपा के आरोप का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘ कोई किसी का आरक्षण नहीं छीन रहा है। अगर आरक्षण को लेकर किसी ने धोखा दिया है तो वह भाजपा है। उसके फैसलों ने हमारे आप के आरक्षण को छीनने का काम किया है। सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण व्यवस्था को सही तरीके से लागू नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक उचित आरक्षण के लिए कई वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा, कि “ हम नौजवानों से कह रहे हैं कि शिक्षा विभाग में जितनी भी जगह खाली हैं, वह तो भरी ही जाएंगी, मगर इसके साथ-साथ आरक्षण को लेकर जो भेदभाव हुआ है, उसका भी समाधान किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इस बार आजमगढ़ में ‘इंडिया’ गठबंधन का कमाल चल रहा है और अब तो पूर्व विधायक गुड्डू जमाली भी साथ आ गए हैं। सपा प्रमुख ने आजमगढ़ से मौजूद भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह लोग ‘डबल इंजन’ सरकार वाले हैं। आजमगढ़ में तो नए तरह का मामला है। यहां तो ‘डबल अभिनय’ वाले लोग हैं इसलिए उनसे भी सावधान रहना।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चार (जून) तारीख को आप देख लेना एक नई फिल्म रिलीज होगी जिसको पूरा देश देखेगा। जो भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उन्हें ढूंढा जाएगा कि वह कहां गए।’ उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अगर आप उत्तर प्रदेश का चुनाव देखेंगे तो भाजपा ने बहुजन समाज पार्टी के साथ अंदर ही अंदर हाथ मिला लिया है, इसलिए दोनों ही पार्टियों से सावधान रहना होगा।’ सपा प्रमुख ने दावा किया कि इस बार ऐसा लग रहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रहा है।

Tags: भाजपा को ‘शह’ देंगे
Previous Post

कनिष्ठ अभियंता को बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद् के सीईओ द्वारा भरत कुंड और भरत गुफा का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post

अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद् के सीईओ द्वारा भरत कुंड और भरत गुफा का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group