राष्ट्रभाषा, व्यवहार भाषा के साथ मातृ भाषा के प्रति प्रेम आवश्यक, खेल की तरह सतत साधना भी जरूरी : नरेंद्र हिरवानी
अर्थ उपार्जन में लोक कला साहित्य खो गया : लालवानी
70 वर्ष में सिंधी लोक, शिल्प, हस्तकला, वस्त्र कला से अनभिज्ञ हो गया समाज : किशोर कोडवानी
इंदौर, अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का वार्षिक समारोह इंदौर की सिंधू मुहिंजी जीजल संस्था के सहयोग से इंदौर अभिनव कला समाज गांधी हाल परिसर स्थित स्टेट प्रेस क्लब में 19 मई को संपन्न हुआ।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री नरेंद्र हिरवानी ने कहा कि राष्ट्रभाषा,व्यवहार भाषा के साथ ही प्रत्येक नागरिक द्वारा मातृभाषा का सम्मान आवश्यक है। इसके लिए खेल के समान सतत साधना करना होगी ।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सरकार व समाज को मिलकर काम करना होगा। अकादमियां तो सरकार ने बनाई पर समाज पाठक वर्ग नहीं पैदा कर पाया।
जीजल संस्था व कार्यक्रम संयोजक किशोर कोडवानी ने विषय प्रवर्तन करते बताया मध्यप्रदेश की पहचान बाघ प्रिन्ट, राजस्थान की पहचान बुटीक, बंधेज़ कला को समाज से परे कर दिया गया। हस्तकला, हुरमुचो,बादल, नृत्य कला छेज, झुमिर, होजमालो, भगत लुप्त होने के कगार पर पहुंच दी गई है।
कार्यक्रम में साहित्य, चित्रकला मूर्ति शिल्प,संगीत, शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाली सिंधी भाषी विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सिंधी लोक कथा गायन शैली “भगत” के कलाकार लवि कमल भगत ,अजमेर की प्रस्तुति के साथ ही सिंधी भाषा में हास्य नाटक मोबाइल की मार का मंचन इंदौर के नमोश तलरेजा और विनीता मोटलानी की टीम ने किया। दिल्ली से आई काव्या और प्रेरणा नावानी ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन यूथ चेयरमैन अशोक मनवाणी ने किया।
सिंधी साहित्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंभू जयसिंघानी श्री धीरज नावानी, कैलाश बालानी उपाध्यक्ष नई दिल्ली सचिव हरीश लालवानी ,दिल्ली और एजुकेशनल अध्यक्ष जेठानंद लालवाणी अहमदाबाद उपस्थित थे।
समारोह में जो अवार्ड दिए गए वे इस प्रकार हैं:
साहित्य अवार्ड: श्री प्रो अर्जुन चावला ,अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
भाषा संवर्धन अवार्ड: श्रीमती रश्मि रामानी इंदौर (मध्य प्रदेश)
मूर्ति शिल्प और चित्रकला अवार्ड महेंद्र कोडवानी, इंदौर (मध्य प्रदेश)
सिंधी सोशल मीडिया वार्ड: अशोक छाबड़िया, भोपाल ( मध्य प्रदेश)
नृत्य कला अवार्ड: प्रेरणा और काव्या नावानी, नई दिल्ली
फनकार अवार्ड : श्री लवि कमल भगत, अजमेर (राजस्थान)
अदीब अवार्ड : फिल्म और नाटक लेखक मुरलीधर बलवानी ,भोपाल (मध्य प्रदेश)
दो दिवंगत साहित्यकारों को श्रद्धांजलि
समारोह में सिंधी साहित्य सभा के पदाधिकारी गण ने इस संस्था के सांस्कृतिक अध्यक्ष श्री चंदर सावनाणी , अहमदाबाद और श्रीमती शोभा लालचंदानी, मुंबई के अवसान पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान का स्मरण किया। दोनों साहित्यकारों का हाल ही में निधन हुआ है।
पुस्तकों का विमोचन
समारोह में श्री तारा लालवानी,इंदौर, श्री अमर गोपलानी ,इंदौर श्री भोजराज खेमानी “क्रांति”,मुंबई डॉ जेठो लालवानी ,अहमदाबाद की पुस्तकों का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम 43 डिग्री तापमान भरी दोपहर में 2 बजे निर्धारित समय पर प्रारंभ होकर 10 मिनट पहले संपन्न हुआ जो एक रिकार्ड रहा। कार्यक्रम ने सिन्धी बंधुओं की समय प्रतिबद्धता और कला-भूख को भी सिद्ध किया ।


