Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पर प्रधानाचार्य से अभद्रता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
May 21, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के खिलाफ एक प्रधानाचार्य से अभद्रता और दबाव बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि राजकीय संकेत विद्यालय (दिव्यांगजनों के लिए) के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह सोमवार सुबह 10 बजे स्कूल आए तथा अदनान नाम के व्यक्ति को चुनाव जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के खातिर प्रशस्ति पत्र जारी करने का दबाव बनाने लगे, जबकि अदनान ने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चमन सिंह ने अदनान को बधिर संघ के महासचिव अमन सक्सेना का करीबी बताया और प्रशस्ति पत्र के लिए अमन सक्सेना की ओर से दबाव होने की बात कही।

उन्होंने बताया कि फर्जी प्रशस्ति पत्र जारी करने से मना करने पर चमन सिंह गुस्सा हो गए और बलवंत सिंह के हाथ से पेन छीनकर फेंक दिया। भाटी ने बताया कि प्रधानाचार्य को सरकारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (स्‍वेच्‍छा से लोकसेवक के कार्यों में बाधा डालना), 353 (लोक सेवक पर कर्तव्य से रोकने के लिए हमला), 465 (जालसाजी करना) और 116 (अपराध के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को भेजी गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बरेली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण
Previous Post

लोकसभा चुनाव: बलिया में साड़ियां बांटने के मामले में ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

अ. भा. सिंधी साहित्य सभा का राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह सम्पन्न; 50 हजार नगद, सिन्धी अज़रक टोपी पहनाकर 8 राष्ट्रीय प्रतिभाएं सम्मानित

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

अ. भा. सिंधी साहित्य सभा का राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह सम्पन्न; 50 हजार नगद, सिन्धी अज़रक टोपी पहनाकर 8 राष्ट्रीय प्रतिभाएं सम्मानित

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group