Tuesday, May 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बंगाल : संदेशखालि की महिला ने लगाया अपहरण का आरोप; पुलिस में शिकायत दर्ज

admin by admin
May 16, 2024
in देश
0

पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में एक महिला ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों पर रात के समय घर के बाहर से उसके अपहरण का प्रयास करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

सूत्रों के मुताबिक, महिला ने इस इलाके में कथित अत्याचार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”देर रात ढाई बजे तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला ने शिकायत में दो लोगों को नामजद किया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

भाजपा नेता और वकील प्रियंका टिबरेवाल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसका मुंह बंद कर उसे घर से घसीटते हुए लाया गया लेकिन जब उसकी बेटी ने शोर मचाया और स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो अपहरणकर्ता एक तालाब के पास उसे फेंक कर फरार हो गये।

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उस पर अदालत में यह कहने के लिए दबाव डाला गया कि क्षेत्र में महिलाओं पर कथित अत्याचार ‘झूठ’ हैं।

महिला ने बाद में एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि अपहरणकर्ता संदेशखालि प्रदर्शन को दबाने के लिए उसकी हत्या के बारे में बात कर रहे थे।

टिबरेवाल ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज मैं संदेशखालि गयी थी, जहां टीएमसी के गुंडे शेख शाहजहां को बेगुनाह साबित करने के लिए लोगों को धमका रहे हैं। अन्वेषा मंडल नाम की एक महिला ने मुझे दिलीप मलिक के अत्याचारों के बारे में बताया, जिसने कुछ दिन पहले एक महिला को अगवा किया था। इस शिकायत के बाद टीएमसी के गुंडों ने उसे अगवा किया, बांधकर एक तालाब के पास मरने के लिए छोड़ दिया। हम उसे थाने लेकर गये।”

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारियों पर शिकायत वापस लेने के लिए नियमित रूप से दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगवा करने के प्रयास दिखाते हैं कि टीएमसी अत्याचारों को दबाने के लिए किसी तरह का काम कर रही है।

हाल ही में उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि से कथित रूप से एक के बाद एक कई वीडियो सामने आए थे जहां तृणमूल नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए थे।

 

Today I visited Sandeshkhali, where TMC goons, are threatening the people to prove Sk. Shahjahan is innocent. One woman named Anwesha Mondal, told me about the atrocities of Dilip Mallickw who few days ago abducted a woman,
Following this complaint, today evening, TMC goons… pic.twitter.com/5I69yekMku

— Priyanka Tibrewal (@impriyankabjp) May 15, 2024

Tags: बंगाल : संदेशखालि की महिला
Previous Post

अयोध्या: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत व शिक्षिका गम्भीर रूप से घायल

Next Post

Pradosh Vrat: 20 मई को प्रदोष व्रत; जरूर करें ये पांच उपाय, मिलेगी सफलता

Next Post

Pradosh Vrat: 20 मई को प्रदोष व्रत; जरूर करें ये पांच उपाय, मिलेगी सफलता

Recent Posts

  • DC vs CSK 2026 : तीन हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन
  • तमिलनाडु: सबसे बड़ी पार्टी बनी विजय की टीवीके; बहुमत को लेकर असमंजस
  • हरदोई: पेड़ पर लटकते पाये गये चचेरे भाई-बहन के शव, खुदकुशी की आशंका
  • वाराणसी: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोप में कैबिनेट मंत्री का गनर गिरफ्तार
  • इतिहास का सबसे कडा मुकाबला और सबसे छोटी जीत, द्रमुक के मंत्री महज एक वोट से चुनाव हारे

Recent Comments

  1. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

DC vs CSK 2026 : तीन हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

DC vs CSK 2026 : तीन हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

May 5, 2026
तमिलनाडु चुनाव: टीवीके का अप्रत्याशित प्रदर्शन 101 सीट पर बढ़त, अन्नाद्रमुक 67 सीट पर आगे

तमिलनाडु: सबसे बड़ी पार्टी बनी विजय की टीवीके; बहुमत को लेकर असमंजस

May 5, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

हरदोई: पेड़ पर लटकते पाये गये चचेरे भाई-बहन के शव, खुदकुशी की आशंका

May 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in