Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL, GT vs KKR: गुजरात टाइटंस का करो या मरो मुकाबले में मजबूत केकेआर से सामना

admin by admin
May 13, 2024
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म में वापसी से उत्साहित गुजरात टाइटंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह आईपीएल में उनका चौथा शतक था। उनके अलावा साईं सुदर्शन ने भी शतक लगाया। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम केकेआर के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन टाइटंस के लिए काफी मायने रखेगा।

अभी सात टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स (16) और सनराइजर्स हैदराबाद (14) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल और लखनऊ सुपरजाइंट्स के समान 12 अंक हैं। टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 अंक हैं और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकते हैं।

टाइटंस का नेट रन रेट अच्छा नहीं है और ऐसे में अगर टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। यह हालांकि निश्चित है कि टाइटंस की टीम अगर मगर के समीकरण में बने रहने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

टाइटंस के गेंदबाज इस सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजों में निरंतरता का अभाव है जबकि स्पिनर रन लुटा रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि उसने पहले तीन ओवर में ही तीन विकेट हासिल कर लिए थे। अनुभवी मोहित शर्मा और राशिद खान का गेंदबाजी में प्रदर्शन टीम के लिए काफी मायने रखेगा।

बल्लेबाजी में टाइटंस के शीर्ष क्रम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच को छोड़कर बाकी मैचों में उसके चोटी के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। गिल और सुदर्शन ने पिछले मैच में पहले विकेट के लिए 210 रन की रिकार्ड साझेदारी की थी।

जहां तक केकेआर का सवाल है तो वह शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी। उसे चोटी की दो टीम में बने रहने के लिए बाकी बचे दो मैच में केवल एक जीत की जरूरत है। केकेआर ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की।

केकेआर के लिए सुनील नारायण अभी तक तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। उन्होंने अभी तक 461 रन बनाने के अलावा 15 विकेट के लिए हैंं। वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने भी 222 रन बनाने के साथ 15 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी है।

लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 18 विकेट लिए हैं और वह अच्छी लय में दिख रहे हैं। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है और यह मैच भी बड़े स्कोर वाला हो सकता है।

टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है लेकिन वह किसी तरह की ढिलाई नहीं बरत सकता है क्योंकि पिछले साल इसी मैदान पर रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर केकेआर को जीत दिलाई थी।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण , वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, अल्लाह गज़नफ़र और फिल साल्ट।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर और बीआर शरथ।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर शुरू होगा।

 

Tags: GT vs KKR: गुजरात टाइटंसIPL
Previous Post

जौनपुर में भाजपा नेता व सुदर्शन न्यूज के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Next Post

अयोध्या में आकार संस्था के 50 कलाकारों ने गीता रामायण की हिंदी प्रस्तुति से रामायण काल की अद्भुत सैर कराई, दर्शक मंत्रमुग्ध

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

अयोध्या में आकार संस्था के 50 कलाकारों ने गीता रामायण की हिंदी प्रस्तुति से रामायण काल की अद्भुत सैर कराई, दर्शक मंत्रमुग्ध

Recent Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group