Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने बीते वित्त वर्ष में कमाया 81,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा

admin by admin
May 12, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों पेट्रोलियम कंपनियों…इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि.(एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने बीते वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 81,000 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा दर्ज किया है। यह तेल-संकट के पूर्व के वर्षों की उनकी सालाना कमाई से कहीं अधिक है।

अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 के दौरान आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल का सामूहिक रूप से एकल शुद्ध लाभ तेल संकट से पहले के वर्षों में उनकी 39,356 करोड़ रुपये की वार्षिक कमाई से बेहतर रहा है। इन कंपनियों ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी है।

तीनों कंपनियों ने 2023-24 में एकल और एकीकृत आधार पर अपना सबसे ऊंचा मुनाफा कमाया है।

शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के अनुसार, आईओसी ने 2023-24 में 39,618.84 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है। इसकी तुलना में 2022-23 में उसका एकल शुद्ध लाभ 8,241.82 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, कंपनी यह दलील दे सकती है कि 2022-23 का उसका नतीजा तेल संकट से प्रभावित हुआ था। लेकिन संकट से पहले के वर्षों से तुलना की जाए, तो भी कंपनी का मुनाफा बेहतर रहा है। 2021-22 में कंपनी का शुद्ध लाभ 24,184 करोड़ रुपये और 2020-21 में 21,836 करोड़ रुपये रहा था।

बीपीसीएल ने वित्त वर्ष 2023-24 में 26,673.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो 2022-23 के 1,870.10 करोड़ रुपये के आंकड़े से कहीं अधिक है। वित्त वर्ष 2021-22 में बीपीसीएल ने 8,788.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के अनुसार, एचपीसीएल का 2023-24 में शुद्ध मुनाफा 14,693.83 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 8,974.03 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 2021-22 में कंपनी ने 6,382.63 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

वित्त वर्ष 2022-23 में हुए नुकसान की वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के बजट में आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल को उनकी ऊर्जा बदलाव योजना के लिए 30,000 करोड़ रुपये का समर्थन देने की घोषणा की थी। बाद में इस राशि को घटाकर आधा यानी 15,000 करोड़ रुपये कर दिया गया था। यह समर्थन इक्विटी निवेश या राइट्स इश्यू के जरिये दिया जाना था। हालांकि, अभी तक यह समर्थन दिया नहीं गया है।

भारत के लगभग 90 प्रतिशत ईंधन बाजार को नियंत्रित करने वाली तीन कंपनियों ने ‘स्वेच्छा से’ पिछले दो वर्षों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिसके चलते उत्पादन लागत अधिक होने की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

तीनों पेट्रोलियम कंपनियों को अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान सामूहिक रूप से 21,201.18 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

Tags: आईओसीएचपीसीएल ने बीतेबीपीसीएल
Previous Post

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

Next Post

CSK vs RR : रॉयल्स पर जीत दर्ज करके playoff की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा Chennai

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
खेल

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

July 27, 2026
अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
Next Post

CSK vs RR : रॉयल्स पर जीत दर्ज करके playoff की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा Chennai

Recent Posts

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group