Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CSK vs RR : रॉयल्स पर जीत दर्ज करके playoff की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा Chennai

admin by admin
May 12, 2024
in खेल, देश
0

चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सुपर किंग्स की टीम अभी 12 मैच में 12 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को हार के कारण उस पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है और उसे अब बाकी बचे दोनों मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है। दूसरी तरफ रॉयल्स के 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है लेकिन पिछले दो मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के कारण उसका मनोबल गिरा है।

रॉयल्स की टीम पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा नहीं मंडरा रहा है लेकिन संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम नॉकआउट चरण से पहले जीत की राह पर लौट के लिए बेताब होगी। सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ी निराशा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे, रचिन रविंद्र और कप्तान रुतुराज गायकवाड से मिली। यह तीनों बल्लेबाज रॉयल्स के खिलाफ उसकी भरपाई करना चाहेंगे। डेरिल मिचेल और मोईन अली का अच्छा प्रदर्शन सुपर किंग्स के लिए इस मैच में सकारात्मक पहलू रहा। टीम को शिवम दुबे से भी बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। भारत की विश्व कप टीम में चुना गया यह ऑलराउंडर गुजरात के खिलाफ 13 गेंद पर 21 रन ही बना पाया था।

जहां तक चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी का सवाल है तो तुषार देशपांडे ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया जबकि शार्दुल ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी की लेकिन उसके अन्य गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। यह मैच दिन में होगा और सुपर किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर इसका फायदा मिलेगा। जहां तक रॉयल्स का सवाल है की टीम जीत की राह पर लौट के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उसकी चिंता सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।

यह सलामी बल्लेबाज विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने का प्रयास करेगा। कप्तान संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें रियान पराग, शुभम दुबे और रोवमैन पावेल से अच्छे सहयोग की जरूरत है। अनुभाई स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट हासिल किए थे और वह अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे। उनके साथ युजवेंद्र चहल की मौजूदगी से राजस्थान का आक्रमण मजबूत बन जाता है। तेज गेंदबाजी विभाग में आवेश खान हालांकि पिछले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिसकी भरपाई वह इस मैच में करना चाहेंगे।

टीम इस प्रकार है:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अरवेल्ली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोइन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, निशांत सिंधु , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश थीक्षाना, समीर रिज़वी।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, केशव महाराज। मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद 3:30 पर शुरू होगा।

Tags: CSK vs RR
Previous Post

आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने बीते वित्त वर्ष में कमाया 81,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा

Next Post

Uttar Pradesh में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीट पर मतदान सोमवार को

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

Uttar Pradesh में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 13 सीट पर मतदान सोमवार को

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group