Tuesday, May 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में सपा अध्यक्ष ने भाजपा व बसपा पर किया प्रहार; दोनों पार्टियों के बीच साठगांठ!

admin by admin
May 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

बहराइच, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अडाणी—अम्बानी से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर तंज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा के लोग आजकल इतने घबराये हुए हैं कि वे अपने ही लोगों पर हमला करने लगे हैं।

उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को पद से हटाये जाने की तरफ भी इशारा करते हुए कहा कि एक दल (भाजपा) अपनों पर हमला कर रहा है तो दूसरा अपनों को ही निकाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों पार्टियों के बीच साठगांठ हैं।

यादव ने बहराइच में एक चुनावी जनसभा में अपने सम्बोधन में मोदी द्वारा बुधवार को अडाणी—अम्बानी को लेकर की गयी एक टिप्पणी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”चुनाव में आपको सावधान रहकर बहुत समझदारी से फैसला करना होगा क्योंकि भाजपा के लोग आजकल घबराए हुए हैं और इतने घबराए हुए हैं कि वे अपने ही लोगों पर हमला करने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ”प्रधान सांसद जी का कल का भाषण आपने सुना होगा। अभी तक तो हमें, आपको और सबको बुरा-भला कहते थे लेकिन आज अपने-अपनों पर ही हमला कर रहे हैं।

मोदी ने बुधवार को हैदराबाद के वेमुलावाड़ा में एक चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरु करते थे। पांच साल से वह एक ही माला जपते थे। पांच उद्योगपति… फिर धीरे-धीरे कहने लगे… अंबानी, अडाणी… लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी अडाणी को गाली देना बंद कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘जरा ये शहजादे घोषित करें कि इस चुनाव में अंबानी-अडाणी से कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे भर के रुपये मारे हैं? क्या टेम्पो भर के नोट कांग्रेस के लिए पहुंचे हैं? क्या सौदा हुआ है कि आपने रातों-रात अंबानी, अडाणी को गाली देना बंद कर दिया? जरूर दाल में कुछ काला है।

कांग्रेस मोदी सरकार पर हमला करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर व्यवसायी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी सहित देश के शीर्ष पांच उद्योगपतियों का पक्ष लेने का आरोप लगाती रही है।

यादव ने बसपा प्रमुख मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक पद समेत सभी जिम्मेदारियों से हटाने का जिक्र करते हुए कहा, ”एक दल (भाजपा) है जो अपनों पर ही हमला कर रहा है और दूसरा दल है जो अपनों को निकाल रहा है। बताइए , यह दोनों दलों की मिलीभगत है कि नहीं। कोई संविधान बचाने की बात करेगा तो उसे पार्टी के सभी पदों से हटा दिया जाएगा।”

उन्होंने कथित ‘साइड इफेक्ट’ को लेकर हुए खुलासे के बीच कोविशील्ड वैक्सीन को बाजार से वापस लिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ”अब तो कंपनी वैक्सीन को बाजार से वापस ले रही है। बताइए, जो वैक्सीन लग गई है वह अब वापस कैसे आएगी। भाजपा ने इन वैक्सीन कंपनियों से भी पैसा वसूला और हमारे गरीबों की जान खतरे में डाल दी।

यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण खत्म हो चुके हैं और अब, जब चौथे और पांचवें चरण का वोट पड़ेगा तब भाजपा का पूरा का पूरा संतुलन डगमगा जाएगा।

उन्होंने कहा, ”कुछ लोग 400 पार का नारा दे रहे थे। आज जनता के बीच में उनके खिलाफ जो नाराजगी है और जिस तरीके से करोड़ों लोगों ने वोट डालकर भाजपा को संदेश दिया है, अब उनकी हिम्मत नहीं हो रही है कि वह 400 पार का नारा दे दें।

सपा अध्यक्ष ने कहा, ”भाजपा के लोग कितनी भी कोशिश कर लें, 400 पार का नारा लगा लें लेकिन हम सपा के लोग और इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बदलने की इच्छा रखने वालों को बदल कर उनका उत्तर प्रदेश से सफाया करने का काम करेंगे।

Tags: बहराइच में सपा अध्यक्ष ने भाजपा
Previous Post

अयोध्या लोकसभा चुनाव: मतदान कार्मियो व EVM का हुआ द्वितीय रेण्डमाइजेश; प्रत्येक बूथ पर एक महिला कर्मी

Next Post

Ayodhya: रायबरेली हाईवे पर हादसा; आग में डम्फर और बाइक जली, मृतक अज्ञात

Next Post

Ayodhya: रायबरेली हाईवे पर हादसा; आग में डम्फर और बाइक जली, मृतक अज्ञात

Recent Posts

  • DIGITAL युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!
  • अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, यूएई में मिसाइल हमले का सायरन बजा
  • पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए
  • पेट्रोल-डीजल पर घाटे के बावजूद तेल कंपनियों को राहत देने का प्रस्ताव नहीं- अधिकारी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव : भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, 194 सीट पर बढ़त बनाई

Recent Comments

  1. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. udenafil 100mg on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. revatio dose on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  4. udenafil fda approval on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. cialis other names on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

DIGITAL  युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!

DIGITAL युग में बोलने की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधा हिस्सा; सुनना सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कौशल क्यों?!!

May 4, 2026
कथित मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर अमेरिकी सेना ने जहाज पर किया हमला, हमले में 2 लोग मारे गए

अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, यूएई में मिसाइल हमले का सायरन बजा

May 4, 2026
पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए

पटरंगा: तालाब में डूबने से युवक की मौत; पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए

May 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in