Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर में बोले अखिलेश- ‘संविधान मंथन’ है, एक तरफ रक्षक है तो दूसरी तरफ भक्षक

admin by admin
May 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

शाहजहांपुर, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है जिसमें एक तरफ संविधान के रक्षक हैं तो दूसरी तरफ उसके भक्षक।

यादव ने यहां एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के अभी तक हुए तीन चरणों में जनता ने सपा और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन को जोरदार समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि पहले चरण से भाजपा के खिलाफ जो हवा चली थी उसने इस पार्टी को पलट दिया और जो ‘झूठ के शहंशाह’ हैं, उनके खिलाफ मतदान कर—करके उनका सफाया करने का काम किया।

उन्होंने कहा, ”मौजूदा लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है जिसमें एक तरफ संविधान के रक्षक हैं तो दूसरी तरफ उसके भक्षक हैं। यह चुनाव देश के संविधान, लोकतंत्र और गरीबों, वंचितों का आरक्षण बचाने का चुनाव है।”

यादव ने कहा कि जनता के लिये अब भाजपा से हिसाब करने का वक्त आ गया है। पिछले 10 साल का हिसाब—किताब निकालें तो भाजपा के लोगों की हर बात झूठी निकलेगी। चाहे वह किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात हो, हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात हो या फिर महंगाई कम करने की बात हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकसभा में खेती से जुड़े तीन काले कानून पारित करवा लिये। इसके खिलाफ जब किसान आंदोलित हुए तो उन्हें रोकने के लिये सरकार ने दीवारें खड़ी कीं और सड़कों पर कीलें ठोंक दी। हालांकि बाद में सरकार ने वे कानून वापस ले लिये लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की लड़ाई अधूरी है। किसानों को अब भी अपनी पैदावार की कीमत नहीं मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा, ”जो लोग विश्व गुरु बनना चाहते हैं, हम उनसे कहना चाहते हैं कि जब तक हमारे किसानों की आय नहीं बढ़ेगी, उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा, तब तक ना तो हमारा किसान खुशहाल हो पाएगा और ना ही हमारा देश विकसित बन पाएगा। हम अपने किसानों को भरोसा दिला कर जा रहे हैं समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने तय किया है आने वाले समय में सरकार बनेगी और अपने किसानों को लागत की अच्छी कीमत भी देंगे उनकी आय बढ़ेगी और एमएसपी का कानूनी अधिकार देकर उनके परिवार में खुशहाली लाने का काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में बड़े—बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन हमारे किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी अपने किसानों को भरोसा दिला रही है कि दिल्ली में सरकार बनेगी तो जिस तरह बड़े-बड़े लोगों का इन्होंने कर्ज माफ किया गया है वैसे ही हमारे किसानों का भी पूरा का पूरा कर्ज माफ होगा।

Tags: शाहजहांपुर में बोले अखिलेश
Previous Post

अयोध्या: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया रामलला का दर्शन

Next Post

दिल्ली : हत्या के प्रयास के आरोप में राज्य स्तरीय पहलवान गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

दिल्ली : हत्या के प्रयास के आरोप में राज्य स्तरीय पहलवान गिरफ्तार

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group