Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मायावती ने आकाश आनन्‍द को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और बसपा समन्वयक के दायित्‍वों से मुक्त किया

admin by admin
May 8, 2024
in देश, राजनीति
0

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार रात अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया।

बसपा प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में आकाश आनन्‍द को अपना ‘उत्तराधिकारी’ घोषित किया था और उन्हें हटाने का यह आश्चर्यजनक फैसला उस वक्त आया जब देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनन्‍द के ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्होंने यह निर्णय लिया है।

बसपा प्रमुख ने मंगलवार रात ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किये गये अपने एक संदेश में कहा, ”बसपा एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान, स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी आंदोलन है, जिसके लिए कांशीराम जी व खुद मैंने भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

अपने सिलसिलेवार पोस्‍ट में मायावती ने कहा, ‘‘इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को राष्ट्रीय समन्वयक व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया लेकिन पार्टी व आंदोलन के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

आकाश आनंद बसपा अध्यक्ष मायावती के भतीजे हैं। 6 साल पहले यानी 2017 में उन्होंने राजनीति में अपना कदम रखा था। सबसे पहले वे सहारनपुर में मायावती की एक जनसभा में मंच पर दिखे थे। 2 साल पहले मायावती ने उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था। इसके बाद वह पहली बार 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मायावती के भतीजे आकाश का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया। बता दें कि, आकाश आनंद ने लंदन से MBA किया है उनकी शादी बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा से हुई है।

पढ़ें आकाश आनंद के विवादित बयान

बिजनौर- 6 अप्रैल को आकाश आनंद ने बिजनौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी चीफ पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने तु तड़ाक करके भाषण दिया था जिसके वजह से वो विवादों में फंस गए।

बिजनौर में ही आकाश आनंद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा बीजेपी सरकार सरकारी खर्चे पर भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धि का बखान कर रही है। आकाश आनंद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार को अच्छा लगता है जब कोई उन्हें बुलडोजर वाली सरकार कहता है लेकिन जनता ने तोड़ने नहीं जोड़ने के लिए बीजेपी को चुना है।

संत कबीर नगर- 24 अप्रैल को संत कबीर नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला करते हुए गद्दार और घमंडी बताते हैं। आकाश कहते हैं कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया लेकिन तुम भगवान को लाने वाले हो कौन? उन्होंने आगे कहा, मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बना है और इसमें जनता का पैसा लगा है। भाजपा ने मंदिर के लिए क्या किया है?

संत कबीर नगर में विवादित बयान देने के 4 दिन बात यानी 25 अप्रैल को आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी पेपर लीक होने वाले आरोपियों को जमीन में दफन कर देना चाहिए। आकाश आनंद ने ये हमला समाजवादी पार्टी पर किया था और सपा को देशद्रोही के सा गद्दार भी बताया था।

भाजपा को बताया आतंकवादी सरकार

28 अप्रैल को सीतापुर में एक बार फिर आकाश आनंद भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश की योगी सरकार बुलडोजर नहीं बल्कि आतंकवादी सरकार है। ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए जिसने आवाम को गुलाम बनाया है। वे कहते हैं कि जो सरकार युवाओं को रोजगार और होनहारों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था नहीं कर सकती ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने सभा में बैठे सभी लोगों से कहा कि, आप जूता लेकर तैयार रहिए, ऐसी सरकार को जूता मारने का वक्त आ चुका है।

2. इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, श्री आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

— Mayawati (@Mayawati) May 7, 2024

Tags: मायावती ने आकाश आनन्‍द
Previous Post

अनुप्रिया पटेल तीसरी बार मिर्जापुर से और रिंकी कोल राबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) की उम्मीदवार घोषित

Next Post

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनेक विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना, कई उड़ान रद्द

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनेक विमान कर्मियों ने बीमार होने की सूचना, कई उड़ान रद्द

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group