Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजनाथ सिंह के पास 3.11 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति, लेकिन कोई वाहन नहीं

admin by admin
April 30, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवर्तमान सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सिंह लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी किया करते थे।

नामांकन के समय दिए गये शपथपत्र के अनुसार, सिंह फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंच के सक्रिय उपयोगकर्ता हैं तथा उनकी एक वेबसाइट भी है।

हलफनामे के अनुसार केंद्रीय मंत्री के पास कोई वाहन नहीं है, लेकिन उनके पास एक रिवॉल्वर (खरीद मूल्य 10,000 रुपये) और एक दुनाली बंदूक (10,000 रुपये की खरीद कीमत) है। इसके अनुसार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। इसमें कहा गया कि राजनाथ सिंह के पास 3.11 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है और उनकी पत्नी के पास 90.71 लाख रुपये की चल संपत्ति के अलावा 52.50 लाख रुपये मूल्य का 750 ग्राम सोना तथा 9.37 लाख रुपये से अधिक कीमत की 12.50 किलोग्राम चांदी है।

हलफनामे के अनुसार सिंह के पास 75,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास 45,000 रुपये नकद हैं।

राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी की चल संपत्ति की कुल कीमत 4.02 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसके अनुसार सिंह के पास चंदौली जिले के पांच गांवों में 1.47 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 1.87 करोड़ रुपये के घर के रूप में अचल संपत्ति है तथा पत्नी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार सिंह पर कोई देनदारी नहीं है।

सिंह ने 1971 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी की है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंह ने समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा और 2014 में कांग्रेस उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी को हराया था।

वर्ष 2014 में लखनऊ से अपना पहला चुनाव लड़ने से पहले सिंह ने 2009 में गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव जीता था।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत लखनऊ में 20 मई को मतदान होगा, जहां से समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा (लखनऊ मध्य से विधायक) को मैदान में उतारा है।

Tags: राजनाथ सिंह के पास 3.11
Previous Post

बिजनौर में युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू मारकर हत्या की

Next Post

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, जिग्नेश मेवाणी का पीए गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, जिग्नेश मेवाणी का पीए गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group