Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुजफ्फरनगर में बोली मायावती- सत्ता में आये तो पश्चिमी उप्र को अलग राज्‍य बनाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे

admin by admin
April 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

मुजफ्फरनगर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”पश्चिमी उप्र के लोग लंबे समय से अलग राज्य की मांग करते आ रहे हैं। अगर केंद्र में हमारी सरकार आती है तो पश्चिमी उप्र को एक अलग राज्य बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।”

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा के तीसरी बार सत्ता में आने की संभावना बहुत कम है।

उन्होंने कहा, ‘अगर स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव होते हैं और वोटिंग मशीनों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाती तो भाजपा सत्ता में नहीं लौटेगी।’

मायावती ने आरोप लगाया, ‘भाजपा का सबसे ज्यादा समय अमीर कारोबारियों को और अमीर बनाने और उन्हें हर स्तर पर बचाने में बीता है। भाजपा और दूसरी पार्टियां इन्हीं कारोबारों के सहारे अपना संगठन चलाती हैं और चुनाव लड़ती हैं, जिसका खुलासा चुनावी बॉन्ड के आंकड़ों से हुआ है।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछड़े समुदाय के लोगों के लिए आरक्षित खाली सीटों पर लोगों की भर्ती नहीं करने और पदोन्नति में आरक्षण को निरर्थक बनाने के लिए विपक्षी दलों पर हमला बोला।

मायावती ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और ज्यादातर राज्यों में भाजपा सरकार होने से मुसलमानों की प्रगति काफी हद तक रुक गई है। यहां धर्म के नाम पर हिंसा भी बढ़ी है।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा शासन में सामान्य वर्ग को भी कोई लाभ नहीं मिला है।

उन्होंने अपने समर्थकों को सचेत किया कि वे भाजपा के पक्ष में मीडिया द्वारा किये जा रहे प्रचार और अन्य राजनीतिक दलों द्वारा जारी किये गये झूठे वादों वाले घोषणापत्रों के प्रलोभन में न आयें।

मायावती ने गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराने को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सच्चा विकास तभी हो सकता है जब लोगों को रोजगार दिया जाए।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बसपा के प्रजापति का मुकाबला भाजपा के संजीव कुमार बालियान और सपा के हरेंद्र सिंह मलिक से है।

चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, उप्र की आठ संसदीय सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

वोटों की गिनती चार जून को होगी। बसपा ने पिछला लोकसभा चुनाव (2019) सपा के साथ मिलकर लड़ा और राज्‍य की 80 सीटों में 10 सीटों पर जीत हासिल की थी हालांकि मायावती ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Tags: मुजफ्फरनगर में बोली मायावती
Previous Post

फैजाबाद लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह का बयान सोसल मीडिया पर वायरल, क्यों चहिये दो तिहाई बहुमत

Next Post

मुजफ्फरनगर में छत गिरने से एक मजदूर की मौत, 12 लोग घायल

Related Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में छत गिरने से एक मजदूर की मौत, 12 लोग घायल

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group