Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वेंकटेश और नारायण के तूफान में उड़ा आरसीबी, केकेआर सात विकेट से जीता

admin by admin
March 30, 2024
in खेल, देश
0

बेंगलुरू, वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक और सुनील नारायण की तूफानी पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

आरसीबी के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने वेंकटेश (50 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) और नारायण (47 रन, 22 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) की तूफानी पारियों से 19 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 186 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

नारायण और फिल सॉल्ट (30 रन, 20 गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई जबकि वेंकटेश ने कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 39 रन, 24 गेंद, दो चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर जीत की राह आसान की।

केकेआर इस तरह मौजूदा सत्र में मेजबान टीम को हराने वाली पहली टीम बना।

आरसीबी ने इससे पहले कोहली की 59 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों से नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 182 रन बनाए। कोहली ने कैमरन ग्रीन (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 और ग्लेन मैक्सवेल (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी भी की। दिनेश कार्तिक ने अंत में आठ गेंद में तीन छक्कों की मदद से 20 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर को नारायण और सॉल्ट ने तूफानी शुरुआत दिलाई। सॉल्ट ने सिराज के पहले ओवर में दो छक्कों और एक चौके से शुरुआत की जबकि नारायण ने तीसरे ओवर में अल्जारी जोसेफ पर दो छक्के मारे।

नारायण ने छठे ओवर में यश दयाल को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में दो छक्कों और एक चौके से 21 रन जुटाए।

केकेआर ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 85 रन बनाए जो मौजूदा सत्र में शुरुआती छह ओवर में किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है।

मयंक डागर ने सातवें ओवर में नारायण को बोल्ड करके आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।

विजय कुमार विशाख ने अगले ओवर में सॉल्ट को डीप स्क्वायर लेग पर ग्रीन के हाथों कैच कराके नाइट राइडर्स का स्कोर दो विकेट पर 92 रन किया।

वेंकटेश ने नौवें ओवर में डागर पर छक्के के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर जोसेफ के ओवर में दो छक्के और दो चौके मारे।

वेंकटेश ने सिराज पर छक्के और एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। केकेआर को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए सिर्फ 16 रन की दरकार थी।

वेंकटेश ने दयाल की गेंद पर कोहली को कैच थमाया लेकिन अय्यर और रिंकू सिंह (नाबाद 05) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कोहली ने इस बीच वेंकटेश के कैच के साथ आईपीएल में सर्वाधिक 109 कैच के सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की।

अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोहली ने मिशेल स्टार्क (बिना विकेट के 47 रन) की पारी की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी (08) ने हर्षित राणा पर छक्का मारा लेकिन इस तेज गेंदबाज की अगली गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन पर स्टार्क के हाथों में खेल गए।

कोहली ने अगले ओवर में स्टार्क की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा जबकि ग्रीन ने भी चौके से खाता खोला।

ग्रीन ने 500वां टी20 खेल रहे सुनील नारायण का स्वागत छठे ओवर में लगातार दो चौकों और एक छक्के के साथ किया जिससे आरसीबी ने पावर प्ले में एक विकेट पर 61 रन बनाए। कोहली ने भी इस ऑफ स्पिनर पर छक्का जड़ा।

ग्रीन ने आंद्रे रसेल पर अपना दूसरा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे।

कोहली ने लेग स्पिनर वरूण चक्रवर्ती पर छक्का और एक रन के साथ 36 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

मैक्सवेल ने चक्रवर्ती पर लगातार दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। वह हालांकि नारायण के अगले ओवर में भाग्यशाली रहे जब डीप मिडविकेट पर रमनदीप सिंह ने उनका कैच टपका दिया।

मैक्सवेल ने हर्षित पर भी छक्का जड़ा और अगली गेंद पर इस शॉट को दोहराने की कोशिश में गेंद में हवा में लहरा गए लेकिन इस बार शॉर्ट थर्ड मैन पर नारायण उनका कैच लपकने में नाकाम रहे।

मैक्सवेल हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और नारायण की गेंद पर रिंकू सिंह के हाथों लपके गए।

रसेल ने इसके बाद रजत पाटीदार (03) जबकि हर्षित ने अनुज रावत (03) को आउट करके आरसीबी का स्कोर पांच विकेट पर 151 रन किया।

कार्तिक ने आते ही रसेल पर दो छक्के मारे। उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले स्टार्क पर भी छक्का जड़ा। केकेआर की ओर से रसेल ने 29 जबकि हर्षित ने 39 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

Tags: आरसीबीकेकेआर सात विकेट
Previous Post

असम के उदालगिरि में वीवीपैट मशीन गुम होने की सूचना

Next Post

बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्‍लैब गिरे, जांच समिति गठित

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्‍लैब गिरे, जांच समिति गठित

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group