अयोध्या, तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने शहर के कोटेदारों को नई इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन का वितरण किया।
गुरुवार को एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा कि नई इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन से अनाज की तौल सही हो सकेगी।घटतौली की शिकायते बंद होगी।
उन्होंने कहा कि मशीन से राशन वितरण प्रणाली सहजता, पारदर्शिता व घटतौली पर पूर्ण विराम लग जाएगी।
इस मौके पर तहसीलदार राजेश वर्मा, पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी, कोटेदार राजेश बंसल, शेखर गुप्ता, दिलदार खान,सुबोध मिश्र, ओम प्रकाश खेतान, मजहर अल्ताफ, बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे।


