Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

National Creators Award: युवा हस्तियों हुई सम्मानित, जया किशोरी और मैथिली ठाकुर को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड

admin by admin
March 8, 2024
in देश
0

नई दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कई युवा हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आरजे रौनक तक कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया

20 से ज्यादा कैटेगरी में दिए गए अवॉर्ड

बता दें कि, 20 से अधिक कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिए गए हैं। इनमे बेस्ट स्टोरीटेलिंग से लेकर सेलिब्रेटी क्रिएटर ऑफ द ईयर, ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर, स्वच्छ एंबेसेडर अवॉर्ड, द न्यू इंडिया चैम्पियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एवं फीमेल), बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर कैटेगरी शामिल है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये अवॉर्ड देश की सोशल मीडिया कंटेंट कम्युनिटी में इनोवेशन और क्रिएटिविटी की दिशा में उठाए गए कदमों को सम्मानित करने का है।

जया किशोरी और मैथिली ठाकुर को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड

कथावाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। वहीं, लोकगायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा मृणाल डबास को जैविक खेती के लिए सम्मानित किया गया है। यूट्यूबर कामिया जानी को भी सम्मानित किया गया है। कीर्तिका गोविंदसामी को बेस्ट स्टोरीटेलिंग के लिए अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, आरजे रौनक से लेकर रणवीर इलाहाबादिया समेत कई क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया है।

किन्हे किस-किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड?

बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर कैटेगरी- कामिया जानी
सोशल चेंज अवॉर्ड कैटेगरी- जया किशोरी
बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर- ड्रू हिक्स
बेस्ट स्टोरीटेलिंग क्रिएटर- कीर्तिका गोविंदसामी
बेस्ट एजुकेशनल क्रिएटर- नमन देशमुख
बेस्ट टेक क्रिएटर- गौरव चौधरी
बेस्ट क्रिएटिव क्रिएटर- आरजे रौनक
बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर – अंकित बैयनपुरिया

ये एक क्रांति की तरह है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पहले नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये अवॉर्ड आगे आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण स्थान लेने जा रहा है। इन अवॉर्ड से युवाओं को नई पहचान मिली है। युवा ही इस देश का भविष्य है। ये युवाओं की ताकत है कि वे खुद ही कंटेंट तैयार करते हैं, एक्ट करते हैं, उसे एडिट करते हैं और फाइनल प्रोडक्ट पेश करते हैं। इससे समझ में आता है कि आप लोगों के अंदर कितनी ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका कंटेंट आज पूरे भारत में जबरदस्त प्रभाव डाल रहा है।

आज लाखों लोग इंटरनेट पर कंटेंट बना रहे हैं। हमने पहले कभी नहीं सोचा था कि सोशल मीडिया कंटेंट से इतना प्रभाव डाला जा सकता है। ये एक क्रांति की तरह है।

Tags: National Creators Award
Previous Post

DA Hike 4%: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत हुआ

Next Post

उपजिलाधिकारी रुदौली ने कोटेदारों को नई इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन का किया वितरण

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

उपजिलाधिकारी रुदौली ने कोटेदारों को नई इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन का किया वितरण

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group